• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • मुलायम सिंह यादव के सौतेले बेटे प्रतीक यादव से 4 करोड़ की रंगदारी मांगी: एफआईआर
Image

मुलायम सिंह यादव के सौतेले बेटे प्रतीक यादव से 4 करोड़ की रंगदारी मांगी: एफआईआर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:14 जुलाई 2025

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के साथ धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में प्रतीक यादव ने लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अपने परिचित कृष्णानंद पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

एफआईआर के अनुसार, प्रतीक यादव ने आरोप लगाया है कि कृष्णानंद पांडेय ने उनसे पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी और उन्हें पॉक्सो (POCSO) जैसे संगीन मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। प्रतीक का कहना है कि उनकी और कृष्णानंद की पहली मुलाकात 2011-12 में हुई थी। कृष्णानंद प्रतीक की जीवनशैली और व्यापार से प्रभावित हुआ और बार-बार व्यापारिक प्रस्ताव लेकर आने लगा। इसी दौरान प्रतीक ने उसके प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए ‘मोनल इंफ्राटेक’ नामक कंपनी की स्थापना में निवेश किया। 25 मई 2015 को बनी इस कंपनी में प्रतीक प्रमोटर थे और कृष्णानंद निदेशक बनाए गए।

एफआईआर में कहा गया है कि प्रतीक ने सामाजिक कार्यों और अन्य व्यापारिक जिम्मेदारियों के चलते कंपनी की संपूर्ण जिम्मेदारी कृष्णानंद को सौंप दी थी। लेकिन कृष्णानंद की नीयत शुरुआत से ही गलत थी। उसने कंपनी के कार्यों की अनदेखी करते हुए प्रतीक और कंपनी दोनों को आर्थिक रूप से भारी नुकसान पहुंचाया और सारी रकम हड़प ली।

प्रतीक ने यह भी आरोप लगाया है कि कृष्णानंद ने प्रतीक के कर्मचारियों से मेलजोल बढ़ाकर उनके अन्य व्यवसायों की जानकारी जुटाई और व्यक्तिगत लाभ के लिए उसका दुरुपयोग किया। कृष्णानंद ने अपनी आर्थिक तंगी और पारिवारिक समस्याओं का हवाला देकर प्रतीक से कई बार उधार लिए और उसे कभी लौटाया नहीं।

एफआईआर में कृष्णानंद के साथ उसकी पत्नी वंदना पांडेय और पिता अशोक कुमार पांडेय को भी षड्यंत्र में शामिल बताया गया है। प्रतीक का दावा है कि कोविड के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी, और जब स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो उन्हें पता चला कि कृष्णानंद केवल उनके सामाजिक संपर्कों का फायदा उठाने की नीयत से नजदीकी बढ़ा रहा था।

जब प्रतीक ने हिसाब मांगना शुरू किया, तो कृष्णानंद ने उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी। प्रतीक ने एफआईआर में बताया कि उन्हें लगातार मानसिक दबाव और ब्लैकमेलिंग का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

मायावती का बड़ा एक्शन: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ बसपा से स्थायी रूप से निष्कासित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, वापसी के सभी रास्ते बंद लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद से पहले कांग्रेस में घमासान, तैयारी बैठक में मंच पर भिड़े कार्यकर्ता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :8 अगस्त को ‘गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने डेढ़ लाख छात्रों…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

तीन साल से ‘जिंदा’ होने का सबूत दे रही 70 वर्षीय बुजुर्ग, रिकॉर्ड में मृत घोषित होने से रुकी पेंशन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सरकारी रिकॉर्ड की बड़ी चूक, औरैया की सावित्री देवी न्याय के लिए दफ्तर-दफ्तर भटकने…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top