• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ :दबंगों का विरोध करना राहगीर को पड़ा भारी, बीच-बचाव में खुद हुआ जख्मी
Image

अलीगढ़ :दबंगों का विरोध करना राहगीर को पड़ा भारी, बीच-बचाव में खुद हुआ जख्मी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 20 जुलाई 2025

अलीगढ़। देहली गेट थाना क्षेत्र के जंगलगढ़ी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब राह चलते एक युवक मोहम्मद कैफ को दबंगों द्वारा बेरहमी से पीट दिया गया। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद कैफ इलाके से गुजर रहा था, तभी उसने देखा कि कुछ दबंग एक युवक की पिटाई कर रहे हैं।

कैफ ने जब मानवीय संवेदना दिखाते हुए बीच-बचाव करने की कोशिश की तो दबंगों का गुस्सा उस पर फूट पड़ा। दबंगों ने मोहम्मद कैफ को लात-घूंसों और तमंचे की बटों से बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कैफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कैफ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि हमला करने वालों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल थीं।

हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है और वे दबंगों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर

Releated Posts

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *