• Home
  • Delhi
  • यूजीसी नेट जून 2025 का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक
Image

यूजीसी नेट जून 2025 का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक

UGC NET Result June 2025: यूजीसी नेट जून 2025 का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) कल यानी 22 जुलाई 2025 को यूजीसी नेट जून सेशन 2025 के परिणाम जारी करने जा रही है। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी।

यूजीसी नेट परीक्षा 25 से 29 जून 2025 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद 5 जुलाई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। अभ्यर्थियों को इसमें आपत्ति दर्ज कराने के लिए 6 से 8 जुलाई तक का समय दिया गया था। अब, सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनटीए फाइनल आंसर-की और रिजल्ट दोनों एक साथ जारी करेगा।

एनटीए ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी पुष्टि की है कि यूजीसी नेट जून 2025 के नतीजे 22 जुलाई 2025 को घोषित किए जाएंगे।

ऐसे करें रिजल्ट चेक:

  1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं
  2. ‘UGC NET June 2025 Result’ लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  5. रिजल्ट डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी निकालें

UGC NET रिजल्ट जून सत्र में पास होने वाले उम्मीदवारों को विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्र माना जाएगा।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *