• Home
  • UP
  • अलीगढ़: अब ग्राम पंचायत भी बनेगी आत्मनिर्भर,प्रशासन की नई पहल
Image

अलीगढ़: अब ग्राम पंचायत भी बनेगी आत्मनिर्भर,प्रशासन की नई पहल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 29 जुलाई 2025

पंचायतों की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में अलीगढ़ प्रशासन की नई पहल

अलीगढ़, 28 जुलाई 2025 : पंचायतों की आर्थिक आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में “पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना” की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्राम पंचायतों को अपनी आय के स्रोत बढ़ाकर राज्य सरकार से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया।

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी यतेन्द्र यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत ऐसी ग्राम पंचायतें जिनकी जनसंख्या 1500 तक है और जो अपनी स्वयं की आय (Own Source Revenue – OSR) बढ़ाने में सक्षम हैं, उन्हें उनकी अर्जित आय के पाँच गुना तक की प्रोत्साहन राशि राज्य वित्त आयोग मद से प्रदान की जाएगी। इस धनराशि का उपयोग पंचायतें स्थानीय विकास कार्यों में कर सकेंगी, जिससे उन्हें बजट की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

डीपीआरओ ने जानकारी दी कि जिले की कुल 182 ग्राम पंचायतों में से अब तक केवल 21 पंचायतों ने जनसेवा केंद्रों के माध्यम से अपनी आय अर्जित की है। जबकि पंचायतों के पास कूड़ा संग्रहण, जैविक खाद की बिक्री, रिसोर्स रिकवरी सेंटर (RRC), पट्टा तालाब शुल्क, जल शुल्क जैसे कई स्थानीय संसाधनों से आय बढ़ाने की अपार संभावनाएँ हैं।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सभी खंड विकास अधिकारियों (BDO) को निर्देश दिए कि वे ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर पंचायतों में उपलब्ध संभावित आय स्रोतों की सूची तैयार करें और उस दिशा में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जितनी अधिक पंचायतें OSR के जरिए आय अर्जित करेंगी, उतनी अधिक धनराशि राज्य सरकार से प्रोत्साहन के रूप में प्राप्त की जा सकेगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, डीडीओ आलोक आर्य, डीसी मनरेगा अनुज सक्सेना, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार सिंह सहित सभी बीडीओ व एडीओ भी उपस्थित रहे। प्रशासन की यह पहल ग्रामीण विकास को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा सकती है।

Releated Posts

कांग्रेस ने मांगीं 172 सीटें, सपा सिर्फ 12-14 सीट देने के पक्ष में!

सपा 50 से 60 सीटें देने के पक्ष में, पश्चिमी यूपी में कांग्रेस को 12 से 14 सीटें…

ByByHindustan Mirror News Oct 24, 2026

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *