• Home
  • अलीगढ
  • नैनो तकनीक से स्मार्ट खेती : अलीगढ़ मंडल में 6 प्रगतिशील किसान सम्मानित
Image

नैनो तकनीक से स्मार्ट खेती : अलीगढ़ मंडल में 6 प्रगतिशील किसान सम्मानित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 24 जुलाई 2025

अलीगढ़, 24 जुलाई 2025— टिकाऊ कृषि और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अलीगढ़ मंडल में नैनो तकनीक आधारित उर्वरकों को लेकर एक विशेष प्रस्तुति का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त संगीता सिंह ने की, जबकि इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक बी.के. निगम ने नैनो डीएपी और नैनो यूरिया पर विस्तृत जानकारी दी।

Image

उन्होंने बताया कि पारंपरिक रासायनिक उर्वरकों की तुलना में नैनो तकनीक अधिक प्रभावी है। सिर्फ 500 मि.ली. की एक बोतल नैनो यूरिया या डीएपी, एक बोरी सामान्य उर्वरक के बराबर असरदार होती है। इससे उत्पादन लागत में कमी, उपज में वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण तीनों लक्ष्य पूरे होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंडल के 6 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने नैनो तकनीक के जरिए न सिर्फ बेहतर उत्पादन किया, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन में भी योगदान दिया।

सम्मानित किसानों में शामिल हैं:
🔸 अमित अग्रवाल (ग्राम लधोली, इगलास) – आलू और धान
🔸 संजीव चौहान (ग्राम जिरौली धूमसिंह, अतरौली) – आलू और मक्का
🔸 नरेश कुमार (कंदौली) – गेहूं और बाजरा
🔸 हिमांशु भारद्वाज (भवीगढ़) – गेहूं और मक्का
🔸 संजू सिंह (ग्राम नगलिया, बिजना टप्पल) – गेहूं और धान
🔸 मुनेंद्र सिंह (ग्राम मानगढ़ी, गोंडा) – काशीफल

आयुक्त संगीता सिंह ने कहा कि नैनो तकनीक एक क्रांतिकारी नवाचार है, जो कृषि को टिकाऊ, लाभकारी और पर्यावरण-अनुकूल बनाता है। उन्होंने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि नैनो उर्वरकों के प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाएं और किसानों को इसके प्रयोग के लिए प्रशिक्षित करें।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *