• Home
  • UP
  • लखनऊ: STF की निगरानी में होगी RO-ARO परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Image

लखनऊ: STF की निगरानी में होगी RO-ARO परीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 26 जुलाई 2025
लखनऊ। रविवार को उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा को लेकर सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

परीक्षा की निगरानी एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) के अधीन होगी ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल को पूरी तरह रोका जा सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलों के डीएम स्वयं परीक्षा की निगरानी करेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया को तेज और सटीक तरीके से पूरा करने को कहा गया है।

प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को लेकर भी सख्ती बरती जा रही है। प्रश्न पत्रों के निकासी के समय एडीएम स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रश्न पत्रों के पैकेट सिर्फ कंट्रोल रूम या परीक्षा कक्ष में ही खोले जाएंगे, अन्य किसी स्थान पर नहीं।

इस व्यापक तैयारी के तहत रविवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें हजारों अभ्यर्थी शामिल होंगे। सरकार ने निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए सभी आवश्यक इंतज़ाम कर लिए हैं।

Releated Posts

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला

37 वोट से तय होगी एक सीट, भाजपा-एनडीए के सामने सात सीटों का गणित; सपा दो सीटों के…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *