• Home
  • UP
  • अलीगढ़ :”हरियाली तीज पर ‘दिशा’ की रंगारंग प्रस्तुति, बिखेरी सांस्कृतिक छटा”
Image

अलीगढ़ :”हरियाली तीज पर ‘दिशा’ की रंगारंग प्रस्तुति, बिखेरी सांस्कृतिक छटा”

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 27 जुलाई 2025

अलीगढ़, 27 जुलाई 2025 — अलीगढ़ की ‘दिशा – एक नई पहल’ महिला ग्रुप द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर शिवलोक कॉलोनी, ग्रीन पार्क में एक भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता और उत्साह ने इस पर्व को और भी खास बना दिया।

हरियाली तीज पर आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे आकर्षक रहा मेहंदी प्रतियोगिता, जिसमें महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सुंदर और पारंपरिक डिजाइनों की मेहंदी लगाई। प्रतियोगिता में महिलाओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए पारंपरिक सौंदर्य को जीवंत किया। साथ ही, सावन के मधुर गीतों पर महिलाओं ने जमकर डांस किया और माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाली प्रमुख महिलाओं में किरन, रेनू, बिंदु, बबली, गुड़िया, पम्मी, विनीता, उषा सुमन, मंजू, अनीता, वर्षा, तनु, इच्छा, चांदनी, मधु, चित्रांशी, उर्मिला, शांति आदि शामिल रहीं। इन सभी महिलाओं ने कार्यक्रम की सजावट, संचालन और भागीदारी में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे आयोजन अत्यंत सफल और यादगार बना।

‘दिशा’ महिला ग्रुप की ओर से यह पहल महिलाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का एक सकारात्मक प्रयास है, जिसमें परंपरा, उत्सव और आपसी सहयोग का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए और एक दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी गईं।

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

34 साल, 34 कारनामे… भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, कहा- अब फूट रहा ‘पाप का घड़ा’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सपा की 34वीं वर्षगांठ पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गिनाए कथित कारनामे, रामपुर…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *