• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: तेज रफ्तार केंटर की चपेट में आई मां-बेटी, दोनों की मौत
Image

अलीगढ़: तेज रफ्तार केंटर की चपेट में आई मां-बेटी, दोनों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज
चालक-परिचालक की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने शुरू की जांच

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ताजपुर-रसूलपुर पुल पर तेज रफ्तार में आ रहा एक अनियंत्रित केंटर पलट गया, जिसकी चपेट में आकर एक महिला और उसकी किशोरी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और राहगीरों ने चालक और परिचालक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाकर गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, रसूलपुर गांव निवासी राजू नामक व्यक्ति एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है। शनिवार की शाम उसकी पत्नी 40 वर्षीय अंगूरी देवी, 16 वर्षीय बेटी खुशबू और बेटा विशाल खेत की ओर जा रहे थे। उसी दौरान गभाना की ओर से तेज गति से आ रहा केंटर अनियंत्रित होकर पलट गया और मां-बेटी को कुचल डाला। विशाल किसी तरह बच गया। हादसे में अंगूरी देवी और खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और भागने की कोशिश कर रहे केंटर चालक राहत तथा परिचालक आसिफ को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे अधमरे हो गए। सूचना पर पहुंची लोधा पुलिस और एम्बुलेंस ने अंगूरी देवी, चालक और परिचालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। खुशबू को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

जिला अस्पताल के डॉक्टर फारुख अंसारी के अनुसार, अंगूरी देवी मृत अवस्था में लाई गई थीं। उनका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान खुशबू की भी मौत हो गई। खुशबू रसूलपुर स्थित केबी इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा थी और चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, घायल चालक राहत और परिचालक आसिफ मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद के निवासी हैं। घायल आसिफ ने बताया कि केंटर में आम लादे गए थे और वे किठौर से आजमगढ़ जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *