• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: बच्चों के विवाद में युवक ने ईंट मारकर दरोगा का सिर फोड़ा

अलीगढ़: बच्चों के विवाद में युवक ने ईंट मारकर दरोगा का सिर फोड़ा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, क्वार्सी थाना क्षेत्र के मानसरोवर फेस-2 में शुक्रवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस लाइन में तैनात दरोगा शशांक कौशिक, जो मानसरोवर फेस-2 के निवासी हैं, रोज की तरह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनके साथी दरोगा के बेटे को कुछ युवक घेरकर खड़े थे। स्कूटी टकराने को लेकर विवाद हो रहा था। शशांक कौशिक स्थिति को समझने और दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए रुके।

लेकिन अचानक विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दूसरे पक्ष के एक युवक ने दरोगा पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट लगने से उनका सिर फट गया और दांत टूट गया। हमले के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घायल दरोगा को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पीड़ित दरोगा ने क्वार्सी थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बाल अपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मामला गंभीर है और जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।


Releated Posts

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

5183 करोड़ की पीडब्ल्यूडी कार्ययोजना को सीएम योगी की मंजूरी, अलीगढ़ में 2256 करोड़ से बनेंगे 573 सड़क और पुल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और लोक निर्माण…

ByByHindustan Mirror News Jun 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top