• Home
  • Delhi
  • महाकाल मंदिर में बदलेगी दर्शन व्यवस्था, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट
Image

महाकाल मंदिर में बदलेगी दर्शन व्यवस्था, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। श्रावण-भाद्रपद मास की राजसी सवारी के समापन के बाद मंगलवार से परंपरागत नियमों के अनुसार भगवान महाकाल के पट तड़के 4 बजे खोले जाएंगे। इसके बाद प्रतिदिन की तरह भस्म आरती आयोजित होगी।

गौरतलब है कि श्रावण मास के दौरान भारी भीड़ और निर्माण कार्य के चलते मंदिर प्रशासन ने आम भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था। बीते तीन महीनों से परिसर के करीब 40 छोटे मंदिरों में सामान्य दर्शनार्थियों का प्रवेश बंद था। साथ ही भगवान महाकाल के पट विशेष परिस्थितियों में ही खोले जा रहे थे। श्रावण मास में रविवार को रात 2:30 बजे और सप्ताह के अन्य दिनों में 3 बजे पट खोले जाते थे।

अब श्रावण-भाद्रपद मास के समापन के बाद एक बार फिर मंदिर की परंपरा बहाल की जा रही है। मंगलवार से प्रतिदिन तड़के 4 बजे पट खुलेंगे और इसके बाद भस्म आरती सम्पन्न होगी। साथ ही मंदिर परिसर में सामान्य दर्शनार्थियों के प्रवेश की अनुमति भी दे दी जाएगी। भक्तों के लिए यह निर्णय राहत की खबर है क्योंकि लंबे समय से प्रतिबंधों के चलते वे महाकाल के दर्शन से वंचित हो रहे थे।

इस बदलाव से भक्त परंपरागत समय पर दर्शन और पूजन का लाभ ले सकेंगे तथा भस्म आरती के दिव्य दर्शन भी कर पाएंगे।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *