• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में कोरी समाज ने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा स्थापना की मांग उठाई
Image

अलीगढ़ में कोरी समाज ने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा स्थापना की मांग उठाई

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना झलकारी बाई की स्मृति में उनकी प्रतिमा अलीगढ़ में स्थापित किए जाने की मांग को लेकर कोरी समाज ने रविवार को विशाल जुलूस निकाला। अखिल भारतीय कोरी/कोली समाज के बैनर तले हजारों की संख्या में समाज के लोग खैर रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, नगला मसानी से एकजुट होकर जुलूस की शक्ल में सराय हकीम पहुंचे। जुलूस का समापन नगर निगम के मेयर प्रशांत सिंघल के आवास पर हुआ।

संजू बजाज (प्रभारी ब्रज क्षेत्र, अखिल भारतीय कोरी/कोली समाज):

इस दौरान समाज के लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर “वीरांगना झलकारी बाई अमर रहें” और “प्रतिमा स्थापना करो” जैसे नारे लगाए। जुलूस का नेतृत्व ब्रज क्षेत्र प्रभारी संजू बजाज और महानगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार पप्पी ने किया। नेताओं ने कहा कि झलकारी बाई ने 1857 की क्रांति में महारानी लक्ष्मीबाई के साथ मिलकर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाई थी। लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें वह सम्मान नहीं मिल सका जिसकी वे हकदार थीं। इसलिए अलीगढ़ जैसे बड़े शहर में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित होना आवश्यक है।

जुलूस के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मेयर प्रशांत सिंघल को ज्ञापन सौंपा। मेयर ने समाज को आश्वासन दिया कि गांधी पार्क के सामने स्थित वीरांगना झलकारी बाई पार्क में जल्द ही उनकी प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। साथ ही, नुमाइश मैदान तिराहे पर प्रस्तावित शक्ति स्थल में भारत माता, महारानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई और अन्य वीरांगनाओं की प्रतिमाएं भी लगाई जाएंगी।

इस आश्वासन के बाद समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिला। ब्रज क्षेत्र प्रभारी संजू बजाज ने कहा कि झलकारी बाई का योगदान आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी प्रतिमा लगने से समाज में आत्मगौरव की भावना और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करता है तो यह अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे ब्रज क्षेत्र के लिए गर्व की बात होगी।

संजू बजाज (प्रभारी ब्रज क्षेत्र, अखिल भारतीय कोरी/कोली समाज):
“वीरांगना झलकारी बाई ने 1857 की क्रांति में देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। अलीगढ़ में उनकी प्रतिमा स्थापना से समाज को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।”

Releated Posts

प्राकृतिक खेती से मिट्टी, जल और मानव स्वास्थ्य को बचाया जा सकता है: विशेषज्ञ

नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत किसान मेला एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, किसानों को जैविक एवं गौ-आधारित खेती…

ByByHindustan Mirror News Jun 18, 2026

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top