• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: क्षेत्र पंचायत इगलास की बैठक 29 अगस्त को, विकास कार्यों पर होगा मंथन
Image

अलीगढ़: क्षेत्र पंचायत इगलास की बैठक 29 अगस्त को, विकास कार्यों पर होगा मंथन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 26 अगस्त 2025।
क्षेत्र पंचायत इगलास की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 29 अगस्त को प्रातः 11 बजे से आयोजित की जाएगी। यह बैठक विकास खंड इगलास परिसर में मा0 प्रमुख क्षेत्र पंचायत इगलास की अध्यक्षता में संपन्न होगी। बैठक की जानकारी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) इगलास चैतन्य कुमार पाठक ने दी।

उन्होंने बताया कि बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी तथा विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से विचार-विमर्श होगा। इसमें ग्रामीण पेयजल, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पंचायत घर निर्माण, कृषि, लघु सिंचाई, नहर विभाग, राजकीय नलकूप, बाल विकास, एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन), समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद, शिक्षा, सहकारिता, पशुधन, युवा कल्याण, भूमि संरक्षण, मत्स्य एवं दुग्ध विकास जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।

बीडीओ पाठक ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना, किसानों और पशुपालकों को लाभ पहुंचाना तथा स्वावलंबन और स्वच्छता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा होगी।

क्षेत्र पंचायत इगलास के सभी सदस्य और ग्राम प्रधानों को सूचना भेज दी गई है। बीडीओ ने सभी से नियत समय और स्थान पर उपस्थिति दर्ज करने का अनुरोध किया है ताकि विकास कार्यों पर व्यापक चर्चा हो सके और ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचाया जा सके।

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *