• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर श्रीकृष्ण महोत्सव शोभायात्रा
Image

अलीगढ़ में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर श्रीकृष्ण महोत्सव शोभायात्रा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शहर में भव्य श्रीकृष्ण महोत्सव शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा अचल ताल रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होते हुए नगरवासियों को धर्म और संस्कृति का सजीव संदेश देती रही। इस दौरान बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक रैली के रूप में परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए।

हाथों में भगवा ध्वज थामे कार्यकर्ताओं ने पूरे मार्ग में गगनभेदी नारे लगाए। “हर बजरंगी ने ठाना है, सावधानी से गाड़ी चलाना है”, “देश का बल बजरंग बल”, “ऑपरेशन सिंदूर”, “बजरंग दल सेवा, सुरक्षा, संस्कार” जैसे स्लोगनों ने वातावरण को ऊर्जावान बना दिया। बाइक सवार कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जब वे एक स्वर में “जय श्रीराम” और “जय श्रीकृष्ण” के उद्घोष करते आगे बढ़े तो मानो सड़कों पर आस्था और भक्ति की धारा बह निकली।

शहरवासियों ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। शोभायात्रा के दौरान हर ओर धर्म, संस्कृति और संस्कारों की शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम ने न केवल परिषद के स्थापना दिवस को गौरवपूर्ण बना दिया, बल्कि हिंदू समाज की एकता, सेवा और संस्कारों का भी संदेश दिया।

इस अवसर पर दीपक राजपूत (कार्यक्रम संयोजन, बजरंग दल अलीगढ़) ने कहा कि यह शोभायात्रा हिंदू समाज को जोड़ने और युवाओं में संस्कार व राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने का माध्यम है। वहीं दीपक सोनी (कार्यक्रम सहसंयोजक, बजरंग दल अलीगढ़) ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को धर्म और संस्कृति से जोड़ना है ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी परंपराओं को आत्मसात कर सके। इसी क्रम में मुकेश राजपूत (विभाग मंत्री, विश्व हिंदू परिषद अलीगढ़) ने कहा कि यह शोभायात्रा समाज में सेवा, सुरक्षा और संस्कार के संकल्प को और मजबूत करने वाली है।

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top