• Home
  • Delhi
  • जियो का 10वां एनिवर्सरी सेलिब्रेशन: यूजर्स के लिए खास तोहफे
Image

जियो का 10वां एनिवर्सरी सेलिब्रेशन: यूजर्स के लिए खास तोहफे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

रिलायंस जियो 5 सितंबर को अपनी लॉन्चिंग के 10वें साल में प्रवेश कर रहा है। 9 साल पूरे होने के इस खास मौके पर कंपनी ने देशभर के 50 करोड़ यूजर्स के लिए कई नए ऑफर्स और स्पेशल सेलिब्रेशन पैक लॉन्च किए हैं। कंपनी ने मोबाइल और JioHome दोनों तरह के कस्टमर्स को ध्यान में रखकर अलग-अलग प्लान और गिफ्ट्स की घोषणा की है।

मोबाइल यूजर्स के लिए स्पेशल ऑफर्स

जियो 5 से 7 सितंबर के बीच सभी मोबाइल यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा उपलब्ध कराएगा। 5G स्मार्टफोन यूजर्स को किसी भी प्लान पर फ्री अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। वहीं 4G स्मार्टफोन यूजर्स के लिए 39 रुपये का ऐड-ऑन पैक पेश किया गया है, जिसमें अनलिमिटेड 4G डेटा तो मिलेगा, लेकिन प्रतिदिन 3GB की लिमिट रहेगी।

349 रुपये का सेलिब्रेशन प्लान

जियो ने 349 रुपये का नया सेलिब्रेशन प्लान लॉन्च किया है, जो 5 सितंबर से 5 अक्टूबर तक वैलिड रहेगा। इस प्लान पर 2GB डेली डेटा और उससे ऊपर वाले सभी लॉन्ग-टर्म प्लान्स के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को 2% एक्स्ट्रा डिजिटल गोल्ड (Jio Finance के जरिए) और 3000 रुपये तक के सेलिब्रेशन वाउचर्स मिलेंगे। इनमें 1 महीने का JioHotstar, JioSaavn Pro, अनलिमिटेड कॉलर ट्यून्स, 3 महीने का Zomato Gold, 6 महीने का Netmeds First, Reliance Digital पर 100% RC कैशबैक और 2 महीने का JioHome ट्रायल शामिल है।

349 रुपये से कम वाले लॉन्ग-टर्म प्लान यूजर्स भी 100 रुपये का बूस्टर पैक लेकर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। वहीं, लगातार 12 महीने समय पर 349 रुपये का रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को 13वां महीना बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।

JioHome ब्रॉडबैंड पर ऑफर्स

होम ब्रॉडबैंड कस्टमर्स के लिए भी कंपनी ने आकर्षक ऑफर निकाला है। नए ग्राहकों को केवल 1200 रुपये में 2 महीने का JioHome कनेक्शन मिलेगा। इसमें 30 Mbps अनलिमिटेड इंटरनेट, 1000+ टीवी चैनल्स, 12+ OTT ऐप्स (जिनमें JioHotstar शामिल है), WiFi-6 राउटर और 4K स्मार्ट सेट टॉप बॉक्स शामिल होंगे। इसके साथ एक्स्ट्रा पक्स में Amazon Prime Lite, 2% डिजिटल गोल्ड और 3000 रुपये तक के वाउचर्स भी दिए जाएंगे।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *