• Home
  • अलीगढ
  • भाजपा का “सेवा पखवाड़ा” 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक, जिला स्तर पर तैयारियां तेज़
Image

भाजपा का “सेवा पखवाड़ा” 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक, जिला स्तर पर तैयारियां तेज़

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

भारतीय जनता पार्टी अलीगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती (2 अक्टूबर) तक “सेवा पखवाड़ा अभियान” आयोजित किया जाएगा। इसकी औपचारिक घोषणा ज़िलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान ने की। कार्यक्रम के संयोजक शिवनारायण शर्मा होंगे, जबकि सह-संयोजक अवध सिंह बघेल, सुशील गुप्ता, ठा. राकेश सिंह, आशीष गौड़ और देवेन्द्र राजपूत को ज़िम्मेदारी दी गई है।

रक्तदान, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान
अभियान की शुरुआत 17 सितम्बर को रक्तदान शिविर से होगी। पहले चरण में यह जिला स्तर पर आयोजित होगा, जबकि दूसरा चरण 18 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मंडल स्तर पर चलेगा। इस दौरान पंजीकरण, रक्तदान और संकल्प कार्यक्रम होंगे। 17 से 24 सितम्बर तक बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे, जिसमें आम जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

मोदी प्रदर्शनी और प्रबुद्ध संवाद
17 सितम्बर को सामुदायिक केंद्रों पर कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी का लाइव सम्बोधन सुनेंगे। 18 सितम्बर से जिले में मोदी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी। 19-20 सितम्बर को प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम होगा, जिसमें मोदी जी की उपलब्धियों और “विकसित भारत” विषय पर चर्चा होगी। साथ ही डॉक्यूमेंट्री फिल्म और पुस्तकों का वितरण भी किया जाएगा।

युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम
21 सितम्बर को युवा मोर्चा द्वारा बड़े शहरों में “नमो मैराथन” आयोजित होगी, जिसकी थीम “आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत” तय की गई है। इसी दिन पं. दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम भी होगा।

बूथ बैठक और संगोष्ठियाँ
25 सितम्बर को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक और “कार्यकर्ता के घर भोजन” कार्यक्रम होंगे। इसी दिन ज़िला स्तर पर संगोष्ठी आयोजित होगी, जिसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी विचारधारा पर चर्चा की जाएगी।

सम्मान, प्रदर्शनी और जनसंपर्क
प्रदेश सरकार और स्थानीय निकायों की ओर से “वोकल फ़ॉर लोकल” मेले और प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी। जिला स्तर पर दिव्यांगों को उपकरण वितरण किया जाएगा और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामना/धन्यवाद पत्र भेजे जाएंगे।

गांधी-शास्त्री जयंती पर समापन
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर अभियान का समापन होगा। इस दिन खादी वस्त्रों की खरीद को बढ़ावा दिया जाएगा और “विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता” आयोजित की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार और नगर निगम द्वारा नमो वन और नमो पार्क विकसित किए जाएंगे।

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता भी शामिल
29 अगस्त से 25 दिसम्बर तक सांसद खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसका पंजीकरण 20 सितम्बर तक चलेगा और प्रतियोगिताएं 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक ग्राम, ब्लॉक और लोकसभा स्तर पर होंगी।

तय हुई जिम्मेदारियाँ
अभियान की सफलता के लिए संयोजकों को ज़िम्मेदारियाँ बांटी गई हैं।
• रक्तदान शिविर – मुकेश लोधी
• स्वच्छता अभियान – सुरेश सिंह
• स्वास्थ्य शिविर – हरवेन्द्र गुप्ता (सुशील)
• मोदी प्रदर्शनी – जितेन्द्र गोविल
• प्रबुद्ध संवाद – हरेन्द्र सिंह कालू
• नमो मैराथन – धर्मवीर सिंह लोधी
• संगोष्ठी – ठा. शल्यराज सिंह
• गांधी-शास्त्री जयंती- ठा राकेश सिंह
. चित्रकला प्रतियोगिता – अवध सिंह बघेल
• नमो वन और पार्क – शिव नारायण शर्मा
• दिव्यांगजन एवं विशिष्ट सम्मान कार्यक्रम – आशीष गौड़ देखेंगे

भाजपा अलीगढ़ इकाई ने स्पष्ट किया है कि सेवा पखवाड़ा केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने का एक बड़ा अभियान होगा। पार्टी का लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी के विचार “सेवा ही संगठन” को जमीनी स्तर पर लागू करना है।

इस मौके गौरव शर्मा, विकास ठाकुर , चेतन शर्मा , राहुल चौधरी, मनोज भारद्वाज , सचिन ठाकुर , आदि कार्यक्रम से जुड़े सभी पदाधिकारी उपस्थित र

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top