हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :
शाम के शुभ मुहूर्त का विवरण
शाम 5:54 से 7:50 बजे तक होगी लक्ष्मी-गणेश की पूजा, जानें मूर्ति स्थापना और पूजन की सही विधि
नई दिल्ली। रोशनी, उल्लास और खुशियों का पर्व दीपावली आज, रविवार 8 नवंबर को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. घरों और प्रतिष्ठानों में दीप सजाने के साथ शाम को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली पर विधि-विधान से लक्ष्मी-गणेश पूजन करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है. लक्ष्मी पूजन के लिए शाम को मिलेगा 1 घंटे 56 मिनट का शुभ मुहूर्त इस अवसर पर निर्धारित है.
शाम 5:54 से 7:50 बजे तक शुभ मुहूर्त
दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:54 बजे से 7:50 बजे तक रहेगा. वहीं प्रदोष काल शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक रहेगा. इस दौरान श्रद्धालु मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना करेंगे.
बुद्धि और समृद्धि के प्रतीक हैं गणेश-लक्ष्मी
दीपावली पर मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है. मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की देवी मानी जाती है, जबकि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और विघ्नों के नाश करने वाले देवता हैं. मान्यता है कि धन के सदुपयोग और जीवन में समृद्धि के लिए बुद्धि एवं विवेक आवश्यक हैं. इसी कारण दोनों की एक साथ आराधना की जाती है.
उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें पूजा चौकी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लक्ष्मी-गणेश पूजन के लिए चौकी उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना शुभ माना जाता है। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं का मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। मूर्ति स्थापना में भगवान गणेश को मां लक्ष्मी के बाईं ओर और मां लक्ष्मी को गणेश जी के दाईं ओर स्थापित करने की परंपरा बताई गई है। दीपावली पर गणेश जी की प्रथम पूजा के बाद मां लक्ष्मी की आराधना की जाती है। श्रद्धालु दीप, पुष्प, धूप, नैवेद्य और आरती के साथ पूजा संपन्न करते हैं।













