• Home
  • Delhi
  • ‘B फॉर बीड़ी-बिहार’ विवाद पर केरल कांग्रेस का एक्शन,सोशल मीडिया सेल भंग
Image

‘B फॉर बीड़ी-बिहार’ विवाद पर केरल कांग्रेस का एक्शन,सोशल मीडिया सेल भंग

केरल कांग्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट “B फॉर बीड़ी, B फॉर बिहार” को लेकर मचा बवाल अब पार्टी के लिए सिरदर्द बन गया है। विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस की केरल इकाई ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी पूरी सोशल मीडिया टीम को भंग कर दिया है।

सोशल मीडिया सेल भंग, नई टीम का गठन होगा

कांग्रेस के केरल अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि सोशल मीडिया पेज संभालने वाले एडमिन ने इस पोस्ट पर खेद जताया है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस कभी भी ऐसे विचारों का समर्थन नहीं करती। उन्होंने बताया कि अब सोशल मीडिया सेल का पुनर्गठन किया जाएगा और नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

कांग्रेस की सफाई

पार्टी ने सफाई देते हुए कहा कि यह पोस्ट वास्तव में केंद्र की जीएसटी नीति की आलोचना करने के लिए बनाई गई थी। पोस्ट में बीड़ी पर कर 28% से घटाकर 18% और सिगरेट पर कर 28% से बढ़ाकर 40% दिखाया गया था। कांग्रेस का कहना है कि “बीड़ी और बिहार, दोनों शब्द ‘बी’ से शुरू होते हैं और इसे पाप नहीं माना जा सकता।” लेकिन इस पोस्ट की भाषा को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

नेताओं की आपत्ति और माफी की मांग

इस पोस्ट को कांग्रेस के सहयोगी दलों और विपक्षी नेताओं ने अस्वीकार्य बताया। खासकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए माफी की मांग की है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार को अपमानित करने वाली भाषा असहनीय है और कांग्रेस को इस पर स्पष्ट रुख लेना चाहिए।

Releated Posts

दिल्ली-NCR में जहरीली हवा पर अलर्ट, GRAP-1 लागू; प्रदूषण रोकने के लिए बढ़ेंगी पाबंदियां

AQI 244 के पार पहुंचने से बढ़ी चिंता, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण से लेकर वाहनों की जांच…

ByByHindustan Mirror News Oct 21, 2026

कोलकाता भगदड़: छाती पर दबाव, टूटी पसलियां और दम घुटने से गई 19 लोगों की जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बच्चों समेत छह की मौत दम घुटने से हुई; सिर पर गंभीर चोट…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

फायरिंग के बाद विलेपार्ले स्टेशन के पास बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे आरोपी, मुंबई पुलिस की 15…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

RSS की रैलियों को अनुमति नहीं देने पर हाईकोर्ट की विजय सरकार को फटकार

तमिलनाडु में RSS की रैलियों पर रोक का मामला हाई कोर्ट पहुंचा याचिकाकर्ता ने पुराने अदालती आदेशों का…

ByByHindustan Mirror News Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *