• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़-पलवल हाईवे परियोजना में प्रभावित किसानों को 30 सितम्बर तक मिलेगा प्रतिकर
Image

अलीगढ़-पलवल हाईवे परियोजना में प्रभावित किसानों को 30 सितम्बर तक मिलेगा प्रतिकर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ 06 सितम्बर 2025। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-334 (अलीगढ़-पलवल सेक्शन) के चौड़ीकरण के लिए किए गए भू-अर्जन से प्रभावित किसानों को प्रतिकर वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज कुमार ने बताया कि तहसील कोल के 03 तथा तहसील खैर के 28 ग्रामों के भू-स्वामियों को 30 सितम्बर तक प्रतिकर वितरित किया जाएगा। इसके लिए तिथिवार शिविर आयोजित करने का कार्यक्रम तय किया गया है।

तैयार किए गए कार्यक्रम के अनुसार 8 सितम्बर से 30 सितम्बर तक विभिन्न ग्रामों में लेखपालों, भूमि अध्याप्ति अमीनों और सहायक कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इन शिविरों में भू-स्वामियों से फार्म-सीसी भरवाए जाएंगे और औपचारिकताएं पूरी कर प्रतिकर की धनराशि वितरित की जाएगी।

कार्यक्रम के तहत 8 सितम्बर को उसरह रसूलपुर, बांकनेर और असरोई, 9 सितम्बर को बैरमगढ़ी, जलालपुर और कनौरा, 10 सितम्बर को पड़ियावली, बुलाकीपुर व पड़ील सहित अन्य ग्रामों में कैंप होंगे। इसी क्रम में 30 सितम्बर को अंतिम शिविर करसुआ, कनौरा और कुराना में लगेगा। एडीएम ने निर्देश दिए हैं कि बाहरी स्थानों पर रह रहे काश्तकारों को भी समय से सूचित कर औपचारिकताएं पूर्ण कराई जाएं। साथ ही प्रगति आख्या प्रतिदिन एनएचएआई कार्यालय, कलेक्ट्रेट को भेजना सुनिश्चित किया जाए।


विकास भवन में महिला हितों की रक्षा हेतु आंतरिक परिवाद समिति गठित

अलीगढ़ 06 सितम्बर 2025। कार्यस्थल पर महिलाओं के हितों की रक्षा और उनकी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने विकास भवन की आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया है। यह समिति महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 के तहत बनाई गई है।

इस समिति की अध्यक्ष मंजू त्रिवेदी (उपायुक्त स्वतः रोजगार) होंगी। इसके अलावा जिला विकास कार्यालय की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुश्री सुशीला देवी, प्रशासनिक अधिकारी नेकबहादुर सिंह और डीआरडीए कार्यालय की वरिष्ठ सहायक श्रीमती ऋत्वी शर्मा को सदस्य नामित किया गया है।

सीडीओ ने कहा कि समिति महिलाओं की समस्याओं को सुनने, उनकी गोपनीयता बनाए रखने और उन्हें न्याय दिलाने का कार्य करेगी। इससे विकास भवन में कार्यरत सभी महिला कार्मिकों के हितों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *