• Home
  • UP
  • प्रतापगढ़ में समाज कल्याण अधिकारी आशीष सिंह ने की आत्महत्या
Image

प्रतापगढ़ में समाज कल्याण अधिकारी आशीष सिंह ने की आत्महत्या

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

प्रतापगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय गांव में तैनात समाज कल्याण अधिकारी आशीष सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आशीष सिंह वर्तमान में आजमगढ़ जिले में समाज कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक, वह बीते शनिवार से छुट्टी लेकर अपने पैतृक घर प्रतापगढ़ आए हुए थे। सोमवार को उनकी आजमगढ़ लौटने की तैयारी थी, लेकिन इसी बीच घर के कमरे में उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी।

बताया जा रहा है कि मृतक आशीष सिंह का पत्नी से विवाद चल रहा था। घटना के समय पत्नी अपने मायके सुल्तानपुर में थी। फोन पर पति-पत्नी के बीच विवाद होने की भी बात सामने आई है। इस कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं आशीष सिंह की असमय मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

पैटर्न और डिजिटल फुटप्रिंट से खुल रहे राज, NEET पेपर लीक जांच में CBI को मिले बड़े सुराग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पुणे से सीकर तक फैला पेपर लीक नेटवर्क NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले की जांच…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

प्यार, साजिश और 1.30 करोड़ की डकैती: कारोबारी की बेटी ही निकली मास्टरमाइंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: तीन दिन में पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुई करीब…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

IIT कानपुर की अनोखी विदाई: दूल्हा-दुल्हन बने छात्र, B.Tech नोट्स से जला हवनकुंड

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 32 साल पुरानी परंपरा ने फिर बटोरी सुर्खियां Indian Institute of Technology Kanpur में एक…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top