• Home
  • अलीगढ
  • एएमयू के अमराजे जिल्द व जोहराविया विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Image

एएमयू के अमराजे जिल्द व जोहराविया विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 13 सितम्बरः अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अजमल खान तिब्बिया कॉलेज के अमराजे जिल्द व जोहराविया विभाग द्वारा एनएसएस एएमयू इकाई और मुस्कान पब्लिक स्कूल (मौलाना आजाद नगर) के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में लगभग 180 रोगियों ने निःशुल्क परामर्श और दवाइयों का लाभ उठाया। विभाग के चिकित्सकों डाक्टर नवाल उर रहमान और एमडी स्कॉलर्स की टीम ने विभिन्न त्वचा और यौन रोगों की जांच व उपचार किया।

शिविर का उद्घाटन मोहसिन खान कोऑर्डिनेटर, एनएसएस एएमयू और समाजसेविका परवीन मुखतार ने किया। दोनों ने इस पहल को समाज के लिए सार्थक कदम बताया।

स्थानीय लोगों ने एएमयू को स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुँचाने के लिए धन्यवाद दिया।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *