AMU
AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 11-4-2026
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: प्रेल्यूड 2026 में उमड़ा जनसैलाब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फ्यूजन संगीत क्लब द्वारा आयोजित प्रेल्यूड…
सनसनी: एएमयू छात्र के कमरे से हथियार व नकली नोट बरामद
अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़क्वार्सी थाना क्षेत्र के एफएम टॉवर इलाके में शादी समारोह के दौरान टशनबाजी ने हिंसक…
AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 4-4-2026
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू में यूपी यूके-ऐपीकोन 2026 का भव्य शुभारंभ Aligarh Muslim University के जेएन मेडिकल कॉलेज…
AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 2-4-2026
हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू में फिजियोलॉजी और फार्माकोलॉजी के एकीकरण पर यूपी-एपीपीआईसीओाएन 2026 का आयोजन अलीगढ़, 2 अप्रैलः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी और फिजियोलॉजी विभाग द्वारा 3 और 4 अप्रैल को “इंटीग्रेटिंग फिजियोलॉजी एंड फार्माकोलॉजी” विषय पर यूपी-एपीपीआईसीओाएन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रतिकूल औषधि प्रतिक्रिया (एडीआर) रिपोर्टिंग के 37 वर्षों (1989-2026) की उपलब्धि पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य चिकित्सा अनुसंधान तथा क्लिनिकल प्रैक्टिस में अंतर्विषयी दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। दो दिवसीय इस शैक्षणिक कार्यक्रम में 37 विशेषज्ञ व्याख्यान, चार प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यशालाएँ तथा 110 से अधिक पोस्टर और मौखिक प्रस्तुतियाँ ऑफलाइन और वर्चुअल दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएँगी। कार्यक्रम के दौरान प्रो. एम. नसीरुद्दीन बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड और प्रो. के.सी. सिंघल बेस्ट ओरल अवॉर्ड सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, साथ ही चार लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी दिए जाएंगे। इस कार्यक्रम को यूपीएमसी द्वारा छह सीएमई घंटों की मान्यता प्रदान की गई है। एएमयू की कुलपति प्रो. नइमा खातून इस सम्मेलन की मुख्य संरक्षक हैं, जबकि चिकित्सा संकाय के डीन प्रो. मोहम्मद खालिद और जेएनएमसी के प्रिंसिपल एवं सीएमएस प्रो. अंजुम परवेज संरक्षक हैं। सम्मेलन का नेतृत्व एपीपीआई यूपी-यूके की अध्यक्ष प्रो. मनीषा जिंदल, आयोजन अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद असलम, आयोजन सचिव प्रो. सैयद जियाउर रहमान तथा संयुक्त आयोजन सचिव डॉ. तनुज माथुर कर रहे हैं। यह कार्यक्रम देश के प्रमुख शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और चिकित्सकों को एक मंच पर लाकर संवाद और नवाचार को बढ़ावा देगा, जिससे चिकित्सा शिक्षा और रोगी देखभाल को सुदृढ़ किया जा सकेगा। —————— एएमयू ने अलीगढ़ मंडल में जल जीवन मिशन पर प्रभाव अध्ययन शुरू किया अलीगढ़, 2 अप्रैलः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सामाजिक कार्य विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार की “हर घर जल” पहल के सामाजिक-आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों का आकलन करने के लिए जल जीवन मिशन (जेजेएम) का एक व्यापक प्रभाव अध्ययन प्रारंभ किया है। इस अध्ययन का उद्देश्य फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन्स (एफएचटीसी) के माध्यम से सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता से हुए बदलाव का विश्लेषण, विशेष रूप से अलीगढ़ मंडल के गांवों में जीवन की गुणवत्ता पर इसके प्रभाव का मूल्यांकन करना है। मैदानी कार्य का पहला चरण धनीपुर ब्लॉक के भोजपुर गांव से शुरू हुआ, जिसके लिए जिला परियोजना प्रबंधन इकाई और उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई, ताकि प्रभावी क्रियान्वयन और स्थानीय समन्वय सुनिश्चित किया जा सके। शोध दल में प्रो. नसीम अहमद खान, डॉ. मोहम्मद ताहिर, डॉ. कुर्रतुल ऐन अली, डॉ. मोहम्मद आरिफ खान, डॉ. शायना सैफ, डॉ. अंदलीब, डॉ. मोहम्मद उजैर, डॉ. समीरा खानम और डॉ. अनम आफताब शामिल हैं। इनके साथ शोध सहायक डॉ. ताहा फातिमा और मोहम्मद समीर खान तथा फील्ड अन्वेषक मोहम्मद बिलाल खान, हमजा अली, मुजफ्फर हाशमी, अब्दुल हन्नान, माज फारूक और मोहम्मद मोहसिन भी कार्य कर रहे हैं।…

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 1-4-2026
एएमयू प्रोफेसर ने एसवीएसयू, मेरठ में आमंत्रित व्याख्यान दिया अलीगढ़, 1 अप्रैलः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. शहरोज आलम रिजवी ने स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय (एसवीएसयू), मेरठ में स्वामी विवेकानंद रिसर्च चेयर द्वारा आयोजित एक शैक्षणिक कार्यक्रम के दौरान आमंत्रित व्याख्यान दिया। प्रो. रिजवी ने शिक्षकों और छात्रों के साथ संवाद किया तथा केंद्र की शैक्षणिक और शोध गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने संग्रहालय और पुस्तकालय का भी दौरा किया, संस्थान द्वारा ज्ञान संसाधनों और नवाचार पर दिए जा रहे विशेष ध्यान की सराहना की तथा शैक्षणिक सहयोग को और सुदृढ़ करने के लिए सुझाव दिए। “उत्तरदायी उपभोग और उत्पादनः एक सतत भविष्य का निर्माण” विषय पर अपने व्याख्यान में प्रो. रिजवी ने जिम्मेदार और जागरूक समाज के निर्माण में उच्च शिक्षा संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने उभरती वैश्विक आर्थिक प्रवृत्तियों और उनके भारत पर प्रभावों का विश्लेषण किया तथा सतत विकास के लिए नीतिगत दृष्टिकोण और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने शोध से संबंधित समकालीन मुद्दों पर भी विचार व्यक्त किए, जिसमें शोध पद्धति की कठोरता और अकादमिक लेखन के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की व्यापक अवधारणा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की परिवर्तनकारी भूमिका पर भी चर्चा की। इस सत्र में एसवीएसयू के कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार शर्मा, रिसर्च चैयर की संयोजक प्रो. मोनिका मेहरोत्रा कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो. सुधीर त्यागी, प्रो. मोनिका मेहरोत्रा तथा अन्य संकाय सदस्य और छात्र उपस्थित रहे। ——————- आरसीए, द्वारा छात्रों की मानसिक सुदृढ़ता बढ़ाने पर कार्यक्रम का आयांजन अलीगढ़, 1 अप्रैलः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए “दबाव से प्रदर्शन तकः तनाव को एक उपकरण के रूप में उपयोग” विषय पर एक मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सत्र डॉ. फिरदोस जहां, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रोजेक्ट, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जे.एन. मेडिकल कॉलेज, तथा डॉ. समरीन हसन खान, स्टूडेंट काउंसलर, सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड करियर प्लानिंग, वीमेंस कॉलेज, एएमयू द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने तनाव प्रबंधन, भावनात्मक सुदृढ़ता विकसित करने तथा बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए एकाग्रता बढ़ाने के व्यावहारिक उपाय साझा किए। कार्यक्रम में इंटरएक्टिव गतिविधियाँ, तनाव आकलन अभ्यास और सरल कोपिंग टेक्निक्स शामिल थीं, जिससे छात्रों को शैक्षणिक दबाव को बेहतर ढंग से समझने और प्रबंधित करने में सहायता मिली। इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ. फिरोज अहमद ने दीर्घकालिक शैक्षणिक सफलता के लिए मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया और छात्रों को तनाव को सकारात्मक दिशा में उपयोग करने तथा निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। इस सत्र में सहायक निदेशक डॉ. रबाब खान और संकाय सदस्य डॉ. हिबा इस्लाही भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक चर्चा के साथ हुआ। ——————— जेएन मेडीकल कालिज के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में अमेरिका की डा. तजीन बेग का विशेषज्ञ व्याख्यान अलीगढ़,…
AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 30-3-2026
1. ओलंपियन जफर इकबाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डजफर इकबाल को ‘मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025’ से सम्मानित…
Gallery
- 46 साल पुराने हत्याकांड में पूर्व विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद
- बहुत हुआ पेपर लीक, अब जेन-Z आगे आए… केजरीवाल की युवाओं से अपील
- प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
- अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा
- चीन पहुंचते ही ट्रंप को बड़ा झटका, स्वागत में नहीं पहुंचे जिनपिंग














