• Home
  • अलीगढ
  • आत्मनिर्भर भारत: 9 से 18 अक्टूबर तक अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में लगेगा स्वदेशी उत्पादों का मेला
Image

आत्मनिर्भर भारत: 9 से 18 अक्टूबर तक अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में लगेगा स्वदेशी उत्पादों का मेला

स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को मिलेगा बड़ा मंच, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज;

अलीगढ़, 7 अक्टूबर 2025 :
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तर्ज पर अलीगढ़ के ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में 9 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक “स्वदेशी मेला 2025” का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दौरान की गई घोषणा के क्रम में किया जा रहा है।

मेले का मुख्य उद्देश्य “वोकल फॉर लोकल” के भाव को सशक्त बनाना है। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों, हस्तशिल्प, माटी कला, खादी, हथकरघा, रेशम उद्योग और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा।

उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, माटी कला बोर्ड, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग, ग्राम्य उद्योग, युवा कल्याण, श्रम विभाग, पीएफडीसी और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से जुड़ी इकाइयों के स्टॉल मेले में लगाए जाएंगे।

संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी कारीगरों, दस्तकारों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों से अपील की गई है कि वे अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय करने के लिए मेले में भाग लें। स्टॉल का आवंटन “प्रथम आवत, प्रथम पावत” के आधार पर निःशुल्क किया जाएगा।

मेले में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान से जुड़ी वेंडर मीट और तकनीकी सत्रों का भी आयोजन होगा, जिससे युवाओं को आत्मनिर्भरता और उद्यमिता के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही स्थानीय लोक कला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक प्रस्तुतियों से मेले को आकर्षक रूप दिया जाएगा।

उद्योग विभाग के अनुसार, मेले में बैनर, ब्रांडिंग, प्रकाश व्यवस्था, ऑडियो-वीडियो सिस्टम और अन्य प्रचार-प्रसार की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि प्रदर्शनकर्ताओं को बेहतर मंच मिल सके।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 10 दिवसीय इस आयोजन की सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं, ताकि स्वदेशी मेला 2025 अलीगढ़ की सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुंचा सके।

Releated Posts

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *