• Home
  • Delhi
  • राहुल गांधी ने मृतक आईपीएस वाई पूरनकुमार के परिवार से की मुलाकात, बोले- तुरंत हो गिरफ्तारी
Image

राहुल गांधी ने मृतक आईपीएस वाई पूरनकुमार के परिवार से की मुलाकात, बोले- तुरंत हो गिरफ्तारी

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने बीते दिनों आत्महत्या करने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने परिवार को सांत्वना दी और कहा कि यह मामला केवल एक अधिकारी की आत्महत्या का नहीं, बल्कि दलित समाज की अस्मिता और सम्मान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की कि इस मामले में आरोपित अफसरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

राहुल गांधी ने कहा कि वाई पूरनकुमार जैसे ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का इस तरह कदम उठाना बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री से अपील की कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए ताकि किसी निर्दोष पर कार्रवाई न हो, लेकिन दोषियों को भी बचाया न जाए।

ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों
उन्होंने कहा कि दलित समुदाय के अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार अपमान और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, और वाई पूरनकुमार की आत्महत्या इस व्यापक समस्या का एक गंभीर संकेत है। राहुल गांधी ने कहा, “यह सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि समाज की आत्मा पर चोट है। न्याय तब होगा जब दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।”

गौरतलब है कि हाल ही में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरनकुमार ने हरियाणा के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न और भेदभाव के गंभीर आरोप लगाते हुए खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली थी। घटना ने पूरे प्रशासनिक तंत्र को झकझोर दिया है। अब कांग्रेस इस मामले को दलित अत्याचार और संस्थागत भेदभाव के बड़े मुद्दे के रूप में उठा रही है

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

दिल्ली में किलेबंदी, 23 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात,30 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो,इंटरनेट बंद

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; 30…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *