• Home
  • लखनऊ
  • यूपी कांग्रेस कार्यालय में जूतम-पैजार, आराधना मिश्रा और अजय राय के समर्थक भिड़े
Image

यूपी कांग्रेस कार्यालय में जूतम-पैजार, आराधना मिश्रा और अजय राय के समर्थक भिड़े

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हुआ विवाद, धरने पर बैठे अजय राय; वरिष्ठ नेताओं ने मनाकर संभाला मामला

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच उनके समर्थकों और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने झड़प का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जूते-चप्पल चलने लगे। घटना के बाद पार्टी कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विवाद के बाद अजय राय पार्टी कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने आराधना मिश्रा के समर्थक ममता चौधरी पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया। इस घटनाक्रम से अजय राय और उनके समर्थकों में नाराजगी देखी गई। बाद में अजय राय कार्यालय से बाहर निकल आए। हालांकि, मौके पर मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद समेत अन्य नेताओं ने उन्हें समझाया और वापस अंदर ले गए।

नारेबाजी के बीच बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश कार्यालय में आराधना मिश्रा मोना प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थीं। इसी दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। उनके समर्थक अजय राय के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के बाद मारपीट की नौबत आ गई। दोनों पक्षों के बीच जूते-चप्पल चलने की घटना से पार्टी कार्यालय में हंगामा मच गया।

विवाद के बीच मोना ने संभाला कार्यभार

हंगामे के बावजूद आराधना मिश्रा मोना ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वहीं, इमरान मसूद ने कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। घटना ने प्रदेश कांग्रेस के भीतर आपसी खींचतान को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है।

इंडिया गठबंधन पर शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला

कार्यभार संभालने के बाद आराधना मिश्रा ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर कहा कि इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर बना है। उत्तर प्रदेश में गठबंधन की आगे की रणनीति पर फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। प्रदेश कार्यालय में हुए हंगामे ने नए नेतृत्व के सामने संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने की चुनौती को भी उजागर किया है।

#UPCongress #AradhanaMishra #AjayRai #LucknowNews #Congress

Releated Posts

31 प्रवक्ता, 25 पैनलिस्ट के साथ यूपी भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान

राकेश त्रिपाठी और प्रशांत उमराव समेत पुराने चेहरों पर फिर भरोसा, हिमांशु दुबे व दीपक बघेल को प्रदेश…

ByByHindustan Mirror News Oct 4, 2026

25 सितंबर से कैंपस में उतरेगी सपा की छात्रसभा, पर्चा और संविधान की किताब से संवाद

पेपर लीक, रोजगार, फीस, आरक्षण और छात्र अधिकारों को बनाया अभियान का आधार; Gen-Z से संपर्क बढ़ाने की…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार और युवाओं-Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने पर जोर…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

BJP का सोशल मीडिया प्लान तैयार, ‘नैरेटिव फॉलोअर’ नहीं ‘नैरेटिव सेटर’ बनने की तैयारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले डिजिटल नेटवर्क मजबूत करने पर जोर, बूथ स्तर…

ByByHindustan Mirror News Sep 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *