• Home
  • Uncategorized
  • जिलाधिकारी के निर्देश: जनता की समस्याओं का त्वरित व संतोषजनक समाधान प्राथमिकता
Image

जिलाधिकारी के निर्देश: जनता की समस्याओं का त्वरित व संतोषजनक समाधान प्राथमिकता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 18 अक्टूबर 2025 : तहसील इगलास में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। सम्पूर्ण समाधान दिवस केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी है।

डीएम ने राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, नामांतरण, खतौनी और बंटवारे जैसी शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। साथ ही एसडीएम और तहसीलदारों को न्यायिक प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग हो तथा सुनवाई में अनावश्यक विलंब न हो।

जिलाधिकारी ने कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, नालियों की मरम्मत, सड़कों की स्थिति सुधारने और जलभराव की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। त्योहारों को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता सुनिश्चित करने, साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के आदेश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़ी हर शिकायत को प्राथमिकता दी जाएगी और प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। समाधान दिवस में कुल 45 शिकायतें दर्ज हुईं। ग्राम कानचिरौली के जमना प्रसाद ने ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्य न कराए जाने की शिकायत की, जबकि पीपली के अजयवीर सिंह ने राजकीय नलकूप की संपत्ति को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग की।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी, एसडीएम पारितोश मिश्रा, डीडीओ आलोक आर्य, पीडी भाल चंद त्रिपाठी और पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश कुमार मौजूद रहे।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top