• Home
  • Delhi
  • नोएडा में शराब खरीद पर ऑफर, आतिशी ने साधा BJP पर निशाना
Image

नोएडा में शराब खरीद पर ऑफर, आतिशी ने साधा BJP पर निशाना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 26 मार्च: नोएडा में शराब की खरीद पर ‘एक के साथ एक फ्री’ ऑफर का मामला गर्मा गया है। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने इसे लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,

“एक के साथ एक बोतल शराब फ्री मिल रही। उम्मीद है BJP वाले विरोध करने आएंगे। उम्मीद है घोटाले की जांच ED/CBI करेगी।”

आतिशी का यह बयान दिल्ली में शराब नीति को लेकर हुए विवाद की पृष्ठभूमि में आया है, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। अब नोएडा में इस तरह के ऑफर को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा है।

यह मामला राजनीतिक रंग लेता जा रहा है, जहां एक ओर भाजपा ने दिल्ली की पुरानी शराब नीति पर सवाल उठाए थे, वहीं अब नोएडा में ऐसी स्कीम पर आतिशी ने तंज कसते हुए भाजपा से जवाब मांगा है। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा चर्चा में है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं।

Releated Posts

नेतन्याहू ने ट्रंप से किया विश्वासघात? अमेरिका में मोसाद की कथित जासूसी से बढ़ी चिंता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: DIA की रिपोर्ट लीक होने का दावा, इजराइल की गतिविधियों को ‘गंभीर खतरा’ बताया गया…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

रसोई गैस महंगी: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: आज से लागू हुई नई कीमतें, रसोई का बजट बिगड़ा नई दिल्ली। आम उपभोक्ताओं को…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

62 साल पहले बना था भारतीय सिनेमा का अनोखा रिकॉर्ड, अकेले सुनील दत्त ने संभाली पूरी फिल्म

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: ‘यादें’ ने रचा था इतिहास मुंबई। भारतीय सिनेमा में जहां फिल्मों को सफल बनाने के…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2026

पीएम मोदी बोले योग को मिलेगी वैश्विक पहचान, अहमदाबाद में पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप का शुभारंभ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ पीएम मोदी बोले— योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में नई पहचान मिलेगी, ओलंपिक तक…

ByByHindustan Mirror News Jun 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top