• Home
  • Delhi
  • दिल्ली विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: फर्जी डॉक्यूमेंट से खरीदी गई थी धमाके वाली कार
Image

दिल्ली विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: फर्जी डॉक्यूमेंट से खरीदी गई थी धमाके वाली कार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दिल्ली में सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुए धमाके ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया है कि जिस हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ, उसे फर्जी दस्तावेजों के जरिए खरीदा गया था। पुलिस के अनुसार यह कार आरटीओ में सलमान के नाम पर दर्ज है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर HR26 (गुरुग्राम) का है। शुरुआती जांच में पता चला कि देवेंद्र नाम के व्यक्ति ने इसे हरियाणा के अंबाला में किसी को बेचा था, जहां खरीद-फरोख्त में फर्जी कागजात का इस्तेमाल किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट का तार पुलवामा से जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है। कार का मालिक बताए जा रहे तारिक, जो पुलवामा का निवासी है, की तलाश में पुलिस कई टीमों को जम्मू-कश्मीर भेज चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री ने लाल किले के पास हुए इस धमाके पर गंभीर चिंता जताई है और आज उच्चस्तरीय बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।

विस्फोट के बाद दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। सीआईएसएफ ने मेट्रो, लाल किला, आईजीआई एयरपोर्ट और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। जवानों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, गुजरात और केरल में भी सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई नेताओं ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *