• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: बोनेर चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, लोडर टेंपो ट्रक से टकराया
Image

अलीगढ़: बोनेर चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा, लोडर टेंपो ट्रक से टकराया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: अलीगढ़, गांधी पार्क थाना क्षेत्र – बोनेर चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब एक लोडर टेंपो खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे की वजह बाइक सवार को बचाने की कोशिश बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो में सवार दो लोग बुरी तरह फंस गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लोगों को बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेंपो चालक तेज रफ्तार में था और सामने अचानक एक बाइक आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में लोडर अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने टेंपो और ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

Releated Posts

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

कांवड़ यात्रा: आस्था और अनुशासन का संगम, योगी सरकार ने दिए सख्त निर्देश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता लखनऊ। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top