• Home
  • अलीगढ
  • जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक 23 अप्रैल को, उद्यमियों की समस्याओं पर होगा मंथन
Image

जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक 23 अप्रैल को, उद्यमियों की समस्याओं पर होगा मंथन

अलीगढ़, 19 अप्रैल 2025:
उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय उद्योग बन्धु बैठक का आयोजन 23 अप्रैल 2025 को किया जा रहा है। यह बैठक जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न होगी।

संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री बीरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में विभागीय अधिकारियों को निवेश मित्र पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों, शिकायतों (ग्रेवियंस), प्राप्त फीडबैक तथा पूर्व बैठक की अनुपालन रिपोर्ट सहित आवश्यक सूचनाओं के साथ प्रतिभाग करने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय पर बैठक में स्वयं उपस्थित होकर उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक जानकारी प्रस्तुत करें, जिससे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में गति लाई जा सके।

इस बैठक को लेकर औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय उद्यमियों में आशा की किरण जगी है कि उनकी अटकी हुई समस्याओं और शिकायतों का समाधान इस बैठक में सुनिश्चित किया जाएगा।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top