• Home
  • Delhi
  • अनमोल बिश्नोई आज पहुंचेगा भारत: अमेरिका से साथ आ रहे 199 लोगों में कौन शामिल?
Image

अनमोल बिश्नोई आज पहुंचेगा भारत: अमेरिका से साथ आ रहे 199 लोगों में कौन शामिल?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और भारत का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी अनमोल बिश्नोई आज अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। बुधवार सुबह लगभग 10 बजे उसका विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा। इस विमान में उसके साथ पंजाब के दो और वांटेड आरोपी तथा 197 अवैध भारतीय प्रवासी भी डिपोर्ट होकर वापस आ रहे हैं। कुल 200 लोगों की इस सूची में सबसे बड़ा नाम अनमोल का है, जिसकी गिरफ्तारी पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से काम कर रही थीं।

अनमोल बिश्नोई विदेश में बैठकर भारत में सुपारी किलिंग, एक्सटॉर्शन और टारगेट किलिंग जैसे अपराधों को संचालित करता था। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सबसे सक्रिय ऑपरेटर माना जाता था, जो विदेश से शूटरों को निर्देश देता था, धमकी भरे संदेश भेजता था और फंडिंग का पूरा नेटवर्क संभालता था। उसके खिलाफ अधिकांश केस NIA के पास हैं और भारत पहुंचते ही एजेंसी उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार करेगी।

अनमोल पर NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। अक्टूबर 2024 में बांद्रा में हुई इस हत्या में लॉरेंस गैंग के कई सदस्य पकड़े जा चुके हैं, जबकि अनमोल, शुभम लोंकर और ज़ीशान मोहम्मद वांटेड बताए गए थे। मुंबई पुलिस ने इस केस में MCOCA लगाया हुआ है। इसके अलावा वह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग, और सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी संदिग्ध कड़ी रह चुका है। NIA ने उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

अमेरिका से उसकी डिपोर्टेशन की मुख्य वजह वहां की नई आव्रजन नीति है, जिसके तहत अवैध प्रवासी की पहली याचिका खारिज होते ही उसे हिरासत में ले लिया जाता है और मामलों का निपटारा फास्ट-ट्रैक में होता है। इसी नीति के कारण अनमोल को करीब 18 महीनों में ही भारत वापस भेजा जा रहा है।

सूत्र बताते हैं कि यह पूरा ऑपरेशन एक मल्टी-एजेंसी कार्रवाई का हिस्सा है। अनमोल पहले कनाडा में फर्जी रूसी पासपोर्ट के साथ पकड़ा गया था और बाद में अमेरिका में डिटेन किया गया। अब उसे भारत लौटाकर उसके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू होगी।

भारत पहुंचते ही NIA उसकी गिरफ्तारी करेगी और आगे यह तय होगा कि किस एजेंसी को उसकी कस्टडी पहले मिलेगी। सुरक्षा एजेंसियां इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रही हैं, क्योंकि अनमोल लंबे समय से भारत के सबसे हाई-प्रोफाइल गैंगस्टर्स में गिना जाता था।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *