• Home
  • UP
  • “सतुआ बाबा के चक्कर में न पड़ो…” माघ मेले के निरीक्षण में डिप्टी सीएम ने प्रयागराज डीएम को लगाई फटकार
Image

“सतुआ बाबा के चक्कर में न पड़ो…” माघ मेले के निरीक्षण में डिप्टी सीएम ने प्रयागराज डीएम को लगाई फटकार

प्रयागराज,।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
माघ मेले की तैयारियों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। डिप्टी सीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के चक्कर में न पड़ें और प्रशासनिक जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। डिप्टी सीएम की इस टिप्पणी पर मौके पर मौजूद अधिकारी और लोग हंसी नहीं रोक पाए।

वायरल वीडियो की राजधानी तक पहुंची गूंज

दरअसल, बीते बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा का खाक चौक स्थित संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा के शिविर में चूल्हे पर रोटी बनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो की गूंज लखनऊ तक पहुंची, जिसके बाद डिप्टी सीएम ने माघ मेले के निरीक्षण के दौरान डीएम को नसीहत दी।

साधु-संतों की सुविधाओं पर देने को कहा ध्यान

डिप्टी सीएम ने डीएम से कहा कि किसी एक शिविर में समय देने के बजाय उन साधु-संतों और कल्पवासियों की ओर ध्यान दें, जिन्हें अब तक मेले में जमीन और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अखाड़ों और संतों को समान रूप से सुविधा दी जाए।

औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

केशव प्रसाद मौर्य के औचक निरीक्षण से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। वे सबसे पहले संगम नोज पहुंचे, जहां उन्होंने गंगाजल से आचमन कर मां गंगा की पूजा-अर्चना की और माघ मेले के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन की कामना की। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में हर माघ मेला, कुंभ और महाकुंभ दिव्य और भव्य रूप में आयोजित हो रहा है।

श्रद्धालुओं से कल्पवास और अल्पवास की अपील

डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार माघ मेला मिनी कुंभ की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है। सरकार ने ऐसी व्यवस्थाएं की हैं कि कल्पवासी एक महीने तक आराम से साधना कर सकें। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यदि वे पूरा कल्पवास नहीं कर सकते, तो अल्पवास जरूर करें।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

माघ मेले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सोशल मीडिया पोस्ट पर पलटवार करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बंगाल में मिली हार के बाद उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के शासनकाल में माघ मेले का बजट 30 करोड़ था, जिसे मौजूदा सरकार ने बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया है।

Releated Posts

जाति गिनेगा भारत, लेकिन असली सवाल है—गिनेगा कैसे?

जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की होगी गणना, पर वर्गीकरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं हुई तो 2011…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *