• Home
  • UP
  • हर पन्ने पर लिखना होगा अनुक्रमांक और कॉपी नंबर ,यूपी बोर्ड हाईस्कूल–इंटर परीक्षा के लिए सख्त निर्देश लागू
Image

हर पन्ने पर लिखना होगा अनुक्रमांक और कॉपी नंबर ,यूपी बोर्ड हाईस्कूल–इंटर परीक्षा के लिए सख्त निर्देश लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

नकल रोकने को नई व्यवस्था
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में इस बार नकल और उत्तरपुस्तिकाओं की हेराफेरी रोकने के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं। 18 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा में पंजीकृत 53 लाख से अधिक परीक्षार्थियों को उत्तरपुस्तिका के हर पन्ने पर अपना अनुक्रमांक और कॉपी नंबर लिखना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था पहली बार लागू की जा रही है।

पन्ने बदलने पर लगेगी रोक
अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा पार्थसारथी सेनशर्मा के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है, ताकि नकल माफिया द्वारा कॉपियों के पन्ने बदलने जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। कक्ष निरीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार की मददगार सामग्री, पोस्टर, चार्ट या ब्लैक बोर्ड पर लिखा कोई भी निर्देश मौजूद न हो।

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश
बोर्ड ने परीक्षार्थियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे उत्तरपुस्तिका का कोई भी पन्ना न फाड़ें और न ही उसके अंदर कहीं भी अपना नाम या पहचान से जुड़ा कोई संकेत लिखें। प्रश्नपत्र वितरण से पहले उत्तरपुस्तिका में कुछ भी लिखना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही अनावश्यक कागज नष्ट करने से बचते हुए उत्तरपुस्तिका के दोनों ओर और प्रत्येक पंक्ति में उत्तर लिखने के निर्देश दिए गए हैं। पहली उत्तरपुस्तिका पूरी भरने के बाद ही दूसरी उत्तरपुस्तिका मांगी जा सकेगी।

दबाव बनाने पर होगी कार्रवाई
बोर्ड ने चेतावनी दी है कि यदि कोई परीक्षार्थी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नकल करने अथवा अंक बढ़वाने के लिए कक्ष निरीक्षक या परीक्षक पर दबाव डालता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

जाति गिनेगा भारत, लेकिन असली सवाल है—गिनेगा कैसे?

जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की होगी गणना, पर वर्गीकरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं हुई तो 2011…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *