• Home
  • अलीगढ
  • मुक्ताकाश मंच पर सजी सुरों की महफिल, वॉइस ऑफ अलीगढ़ 2026 संपन्न
Image

मुक्ताकाश मंच पर सजी सुरों की महफिल, वॉइस ऑफ अलीगढ़ 2026 संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बाल, युवा और सीनियर वर्ग में गायन प्रतियोगिता, प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर

अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के मुक्ताकाश मंच पर वॉइस ऑफ अलीगढ़ 2026 कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल, युवा एवं सीनियर तीन वर्गों में गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर की प्रतिभाओं ने अपनी गायन कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सागवान वर्ल्ड स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई।

मुख्य अतिथियों ने किया शुभारंभ
कार्यक्रम का उद्घाटन राजेंद्र मोहन शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नरेंद्र सागवान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मनीष कुमार बासनी, प्रेम किशोर पटाखा एवं बी.एन. भारद्वाज शामिल रहे। संयोजक अनिल कुमार वर्मा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कराया गया।

सुरों और प्रस्तुतियों से सजा मंच
कार्यक्रम की शुरुआत गायक अनिल वर्मा ने सदाबहार गीत “जो लौट के आजा मेरे मीत” से की। बाल वर्ग में प्रतीक यादव ने “आने से उसके आए बहार” गीत से प्रतियोगिता का आगाज किया। युवा वर्ग में चारू शर्मा ने “बहुत प्यार करते हैं तुमसे सनम” और सीनियर वर्ग में ग्रीस रही ने “छलकाए जाम” गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। विशेष प्रस्तुतियां विनय कुमार शर्मा और आनंद वर्धन ने दीं। वहीं नंदिनी सैनी के शानदार लोक नृत्य ने समां बांध दिया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट नृत्यांगना ऑफ द ईयर चुना गया।

परिणाम और पुरस्कार वितरण
निर्णायक मंडल मनु सक्सेना एवं प्रेम किशोर पटाखा के निर्णयानुसार बाल वर्ग में प्रथम प्रतीक यादव, द्वितीय प्रबल प्रताप भारद्वाज और तृतीय कुशाग्र बेसन रहे। युवा वर्ग में प्रथम चारू शर्मा एवं द्वितीय प्रताप कुमार रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम राकेश गौतम, द्वितीय आशिक जैन एवं तृतीय हरेंद्र सिंह रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र सागवान एवं आर.एम. शर्मा ने सभी विजेताओं व प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। अंत में संस्था अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अनिल वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *