• Home
  • Delhi
  • राज्यसभा में भावुक क्षण: BJP सांसद सदानंदन मास्टर ने मेज पर क्यों रखे आर्टिफिशियल पैर? 31 साल पहले क्या हुआ था ?
Image

राज्यसभा में भावुक क्षण: BJP सांसद सदानंदन मास्टर ने मेज पर क्यों रखे आर्टिफिशियल पैर? 31 साल पहले क्या हुआ था ?

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

बजट सत्र में वायरल हुआ वीडियो
संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राज्यसभा के मनोनीत सांसद और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता सी. सदानंदन मास्टर अपने दोनों आर्टिफिशियल पैरों को सदन की मेज पर रखकर बोलते नजर आते हैं। यह दृश्य असामान्य जरूर था, लेकिन इसके पीछे छिपी कहानी ने पूरे सदन को भावुक कर दिया।

सदन में सुनाई 31 साल पुरानी त्रासदी
सदन को संबोधित करते हुए सदानंदन मास्टर ने कहा, “सर, ये मेरे दोनों पैर हैं। मैं कभी दो पैरों वाला एक मजबूत इंसान था, लेकिन आज घुटनों के नीचे ये आर्टिफिशियल लिंब्स हैं। हम यहां लोकतंत्र की बातें करते हैं, लेकिन जो लोग लोकतंत्र की दुहाई देते हैं, उन्होंने ही 31 साल पहले मुझ पर हमला किया था।”
उन्होंने आरोप लगाया कि 1994 में उन पर यह जानलेवा हमला सीपीएम नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कराया गया था।

बहन की शादी से लौटते वक्त हुआ था हमला
सदन में सदानंदन मास्टर ने उस भयावह रात का जिक्र करते हुए बताया कि वे अपनी बहन की शादी की बातचीत करके बस से घर लौट रहे थे। रास्ते में अपराधियों ने उन्हें जबरन बस से उतारा, सड़क पर गिराया और बेरहमी से उनके दोनों पैर काट दिए। इस हमले ने न सिर्फ उनका शरीर बल्कि जीवन की दिशा भी बदल दी।

विपक्ष का हंगामा, सोशल मीडिया पर बहस
जब सदानंदन मास्टर यह बात रख रहे थे, तब विपक्षी दलों ने सदन में हंगामा भी किया। वहीं, सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और राजनीतिक हिंसा, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आज़ादी को लेकर नई बहस छिड़ गई।

कौन हैं सदानंदन मास्टर?
सी. सदानंदन मास्टर को जुलाई 2025 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था। वे केरल के कन्नूर जिले से आते हैं और पेशे से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। उन्होंने गुवाहटी विश्वविद्यालय से बी.कॉम और कालीकट यूनिवर्सिटी से बी.एड किया। परिवार वामपंथी विचारधारा से जुड़ा रहा, लेकिन वे ABVP के जरिए संघ से जुड़े। वे केरल बीजेपी के उपाध्यक्ष और नेशनल टीचर्स यूनियन के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। कुथुपरम्बा विधानसभा सीट से वे दो बार बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके हैं।

Releated Posts

अब पेट्रोल-डीजल की मनमानी खरीद पर रोक, पेट्रोल पर ₹5,000 और डीजल पर 200 लीटर की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केरल में लागू हुआ नया नियम ऊर्जा संकट की आशंका और पेट्रोल पंपों पर ईंधन…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

दिल्ली सरकार के बड़े फैसले,दो दिन वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिल्ली सरकार ने 15 मई से शुरू हो रहे ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

SIR के तीसरे चरण का ऐलान, 16 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चलेगा अभियान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 36.73 करोड़ वोटर्स तक पहुंचेगा चुनाव आयोग नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को वोटर…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

BRICS मंच से भारत के 5 बड़े संदेश, जयशंकर ने दुनिया को दिया संतुलन और संवाद का मंत्र

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की मजबूत आवाज नई दिल्ली में आयोजित BRICS विदेश मंत्रियों…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top