• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पीटा, वीडियो वायरल
Image

अलीगढ़: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पीटा, वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 28 मार्च: अलीगढ़ के देहली गेट थाना क्षेत्र के नगला मसानी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की पिटाई कर दी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने उसे मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया और मारपीट की। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी के खिलाफ धारा 308 (गंभीर चोट पहुंचाने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश रची जा रही है।

घायल व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि घटना की पूरी सच्चाई वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर सामने आएगी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, और पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top