• Home
  • अलीगढ
  • जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक
Image

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

डीएम संजीव रंजन ने दिए समन्वय और पारदर्शिता के निर्देश

अलीगढ़, 16 फरवरी 2026 : जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला जनगणना अधिकारी एवं डीएम संजीव रंजन ने की। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की आबादी, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और जनसांख्यिकीय आंकड़ों का सबसे विश्वसनीय स्रोत है, जो प्रत्येक दस वर्ष में कराई जाती है। इसके आधार पर सरकारी नीतियों का निर्माण, विकास योजनाओं की रूपरेखा, संसाधनों का आवंटन तथा निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन किया जाता है।

डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने और फील्ड स्तर पर पर्याप्त कार्मिक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डाटा की सटीकता, पारदर्शिता और गोपनीयता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए निगरानी तंत्र को मजबूत रखने की बात कही।

ऑनलाइन जनगणना और तकनीकी दक्षता पर जोर

बैठक में बताया गया कि इस बार जनगणना ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। ऐसे में सभी कार्मिकों का तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है। ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन जनगणना के महत्व को समझें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं।

तीन मास्टर ट्रेनर्स लखनऊ में लेंगे प्रशिक्षण

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार ने बताया कि जनगणना-2027 के लिए जिले से तीन मास्टर ट्रेनर्स को 17 से 19 फरवरी तक लखनऊ मुख्यालय में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए अनुराग किशोर सिंह, मनु भाई झा तथा शक्ति सिंह को नामित किया गया है। प्रशिक्षण के बाद जिले में अन्य प्रशिक्षकों को तैयार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मई-जून में चार्ज ऑफिसर, सुपरवाइजर्स और प्रगणकों की नियुक्ति की जाएगी। पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें गृह-आधारित गणना के तहत आवासीय ढांचे और मूलभूत सुविधाओं का विवरण एकत्र किया जाएगा। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना कर प्रत्येक व्यक्ति का विवरण दर्ज किया जाएगा।

बैठक में सीडीओ योगेन्द्र कुमार, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#Census2027 #AligarhAdministration #PopulationData #GoodGovernance #DigitalCensus #PublicAwareness

Releated Posts

UGC कानून वापस लेने की मांग पर अलीगढ़ में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, जंतर- मंतर आंदोलन की चेतावनी

🔆 हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:खबर देखने का डिजिटल तरीक़ा अलीगढ़। UGC कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार…

ByByHindustan Mirror News Aug 18, 2026

रिटायर्ड पुलिसकर्मी पिता को बेटे ने कमरे में बंधक बनाकरपीटा, पुलिस पर भी फायरिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद; पिस्टल लहराकर दहशत, खिड़कीके रास्ते घर में घुसी…

ByByHindustan Mirror News Aug 17, 2026

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *