• Home
  • अलीगढ
  • भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान गौ रक्षा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना
Image

भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान गौ रक्षा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 29 मार्च: अलीगढ़:

अखिलेश यादव के बयान पर विरोध, माफी की मांग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 29 मार्च: अलीगढ़:अलीगढ़। भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान गौ रक्षा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हालिया बयान के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।

गौ सेवा पर विवादित बयान, समाज में रोष

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक बयान, जिसमें उन्होंने कहा कि “गौशालाओं में दुग्ध पसंद किया जाता है और हम सुगंध पसंद करते हैं,” को लेकर गौ सेवकों और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश है। भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान गौ रक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह बयान न केवल गौ सेवकों का अपमान है बल्कि पूरे सनातन समाज की भावनाओं को आहत करता है।

गौ सेवकों का आरोप है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान गौ माता की तस्करी की घटनाएं बढ़ी थीं और उस समय गौ संरक्षण की कोई ठोस नीति नहीं थी। वहीं, अब अखिलेश यादव द्वारा इस तरह की टिप्पणी किया जाना यह दर्शाता है कि वे सनातन विरोधी मानसिकता रखते हैं।

माफी नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा

गौ सेवकों ने मांग की है कि अखिलेश यादव अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। भारतीय किसान यूनियन हिंदुस्तान गौ रक्षा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मनीषा सिंह के आदेशानुसार, जब तक माफी नहीं मांगी जाती, तब तक यह अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

नवरात्रि में मीट की दुकानें बंद करने की मांग

इसके साथ ही संगठन ने शासन-प्रशासन से अनुरोध किया है कि नवरात्रि के दौरान किसी भी जिले में मीट की दुकानें न खुलने दी जाएं। यदि कोई व्यक्ति चोरी-छिपे मीट बेचते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

गौ सेवकों का कहना है कि वे निस्वार्थ रूप से गौ माता की सेवा करते हैं, उन्हें कोई वेतन नहीं मिलता, फिर भी वे अपनी जान जोखिम में डालकर गौ रक्षा में लगे रहते हैं। ऐसे में नेताओं द्वारा इस तरह के विवादित बयान देना उनके मनोबल को गिराने का कार्य करता है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि ऐसी टिप्पणी करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी गौ माता और सनातन संस्कृति का अपमान न कर सके।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

अलीगढ़ में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं : राजवीर सिंह

होटल व्यवसाय को उद्योग का दर्जा देने की मांग, ब्रज टूरिज्म सर्किट से जोड़ने पर जोर अलीगढ़। धार्मिक,…

ByByHindustan Mirror News Aug 10, 2026

सावन के पहले सोमवार पर अलीगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन, शहर में बसों और भारी वाहनों की नो-एंट्री

रविवार से सोमवार देर रात तक रहेगा रूट डायवर्जन, चारों प्रवेश मार्गों से भारी वाहनों पर रोक, रोडवेज…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *