हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
अलीगढ़। पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल ने शनिवार को थाना रोरावर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हवालात, बैरक, महिला हेल्प डेस्क तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को बारीकी से परखा।

एसपी सिटी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि थाना परिसर में स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखा जाए तथा सभी अभिलेख व्यवस्थित रूप से अपडेट रहें। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

इसके अलावा सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की सख्त हिदायत दी, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके।
















