• Home
  • Delhi
  • NEET पेपर लीक मामले में नासिक कनेक्शन, आरोपी के पिता बोले- ‘मेरा बेटा निर्दोष है’
Image

NEET पेपर लीक मामले में नासिक कनेक्शन, आरोपी के पिता बोले- ‘मेरा बेटा निर्दोष है’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़

CBI की जांच तेज, महाराष्ट्र से आरोपी हिरासत में

देशभर में चर्चा का विषय बने NEET पेपर लीक मामले में अब महाराष्ट्र के नासिक जिले का कनेक्शन सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले में नासिक के नांदगांव निवासी शुभम खैरनार का नाम सामने आने पर जांच एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है। मंगलवार शाम को CBI ने उसे अपनी हिरासत में लिया, जबकि इससे पहले नासिक पुलिस की अपराध शाखा ने राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर उसे इंदिरा नगर इलाके से पकड़ा था। पुलिस उपायुक्त किरणकुमार चौहान ने इसकी पुष्टि की है।

पिता ने बेटे का किया बचाव

इस बीच आरोपी शुभम खैरनार के पिता डॉ. मधुकर खैरनार मीडिया के सामने आए और अपने बेटे का बचाव किया। उन्होंने कहा कि शुभम पिछले छह महीनों से नासिक में BAMS की प्रैक्टिस कर रहा है और उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर पेपर लीक हुआ है तो शक होना स्वाभाविक है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि मेरा बेटा निर्दोष साबित होगा। प्रशासन जो उचित समझे, वह कार्रवाई करे।” उन्होंने यह भी बताया कि परिवार हर महीने शुभम को खर्च के लिए पैसे भेजता है।

पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द

मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा तीन मई को हुई थी। प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद सरकार ने परीक्षा रद्द कर दी और मामले की व्यापक जांच CBI को सौंप दी। इस घटनाक्रम के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

लातूर में कोचिंग संस्थान पर भी शक

जांच के दौरान महाराष्ट्र के लातूर जिले से भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एक अभिभावक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि एक निजी कोचिंग संस्थान ने परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट कराया था, जिसके 42 प्रश्न असली परीक्षा से हूबहू मेल खाते थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे ने SDPO समीर सिंह साल्वे को तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने लोगों से मामले से जुड़ी जानकारी साझा करने की अपील भी की है।

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *