• Home
  • हमीरपुर
  • प्रधानमंत्री के सम्मान में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Image

प्रधानमंत्री के सम्मान में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ | 14 मई 2026

हमीरपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेन्द्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का आक्रोश खुलकर सामने आया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव के नेतृत्व तथा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरिता महेश्वरी एवं महानगर अध्यक्ष दया शर्मा के संयुक्त संयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव ने मोर्चा पदाधिकारियों के साथ समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोकतांत्रिक मर्यादा बनाए रखने की मांग उठाई। प्रदर्शन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश दिखाई दिया।

राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल देश के प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की आशाओं, विश्वास और सम्मान के प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध की गई अशोभनीय टिप्पणी न केवल व्यक्तिगत मर्यादा का उल्लंघन है, बल्कि देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक पद की गरिमा पर भी सीधा आघात है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करता है।

महिला मोर्चा की ज़िलाध्यक्ष सरिता महेश्वरी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने वक्तव्यों और आचरण से समाज को सकारात्मक दिशा दें, लेकिन इस प्रकार की टिप्पणियां समाज में गलत संदेश पहुंचाती हैं।

महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष दया शर्मा ने मांग की कि संबंधित सांसद के खिलाफ कठोर संवैधानिक और विधिक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि लोकतांत्रिक गरिमा को ठेस पहुंचाने का साहस न कर सके।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और कहा कि देश की जनता अपने लोकप्रिय नेता का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। महिलाओं ने राष्ट्रपति से मामले का गंभीरता से संज्ञान लेने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की उपस्थिति- पूर्व महापौर शकुंतला भारती, अध्यक्ष जिला सहकारिता बैंक उमेश कुमारी, पूर्व विधयक रामसखी कठरिया, महानगर उपाध्यक्ष सीमा गौतम, महामंत्री कविता करमचंदानी,जिला उपाध्यक्ष अम्बिका सिंह, राजकुमारी नायक,पूनम वशिष्ठ,सुधा सिंह,विमला जौहरी,शोभा उपाध्याय,रीता पाठक,बबली अग्रवाल,उषा पाल,रति ,सिमरन कक्कड़ व दर्जनों अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Releated Posts

फलस्तीन को भेजी गई आर्थिक मदद का मामला: लखनऊ पुलिस की टीम ने हमीरपुर के सात लोगों से की पूछताछ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: गुरुवार 12 जून 2025 हमीरपुर हमीरपुर उत्तर प्रदेश: फलस्तीन में चल रहे युद्ध से प्रभावित…

ByByHindustan Mirror News Jun 12, 2025

हमीरपुर: दूल्हे के दोस्तों को छुड़ाने कोतवाली पहुंची दुल्हन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: रविवार, 8 जून 2025 अलीगढ़ हमीरपुर (मौदहा)। शादी की रात हुए विवाद के बाद कोतवाली…

ByByHindustan Mirror News Jun 8, 2025

हमीरपुर में 1000 करोड़ की जमीन घोटाला: SDM, तहसीलदार सहित 13 पर FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 30 अप्रैल: 2025, हमीरपुर जिले में डीएम आवास सहित 58.14 एकड़ बेशकीमती नजूल जमीन के…

ByByHindustan Mirror News Apr 30, 2025

हमीरपुर: छेड़छाड़ के आरोपी संग पुलिस मुठभेड़, तमंचा बरामद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 4 अप्रैल: 2025:हमीरपुर, हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र में सैना रोड पर स्थित दूध…

ByByHindustan Mirror News Apr 4, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top