• Home
  • Delhi
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की सख्त प्रतिक्रिया, दोषियों को कठोर सजा देने की मांग
Image

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की सख्त प्रतिक्रिया, दोषियों को कठोर सजा देने की मांग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

बोले— यह घटना करोड़ों रामभक्तों की आस्था पर आघात, पारदर्शी व्यवस्था और निष्पक्ष जांच से बहाल हो विश्वास

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दान पात्रों में जमा चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष, करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है तथा पूरे हिंदू समाज की आस्था और श्रद्धा का केंद्र है।

उन्होंने कहा कि दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। इस घटना से संपूर्ण समाज दुखी और व्यथित है। होसबोले ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है और उसकी सिफारिशों के आधार पर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएं, उन्हें कठोर दंड मिलना सुनिश्चित होना चाहिए।

संघ सरकार्यवाह ने कहा कि न्यास से यह स्वाभाविक अपेक्षा है कि इस गंभीर घटना को असाधारण मानते हुए मंदिर की व्यवस्था और संचालन में यदि कोई कमी है तो उसे तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि पारदर्शी वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन और धार्मिक गरिमा के अनुरूप व्यवस्थाएं ही करोड़ों रामभक्तों के विश्वास को और मजबूत करेंगी।

उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि इस संवेदनशील समय में सभी धैर्य और संयम बनाए रखें तथा किसी भी हिंदू विरोधी या राष्ट्र विरोधी तत्व को इस घटना का राजनीतिक या सामाजिक लाभ उठाने का अवसर न दें।

#Ayodhya #RamMandir #RSS #DonationTheft #IndiaNews

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *