• Home
  • Delhi
  • कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत
Image

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत

सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त, करीब 570 लोग घायल; बोगोटा समेत पड़ोसी देशों में भी महसूस हुए झटके

बोगोटा।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कोलंबिया में आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। 7.4 तीव्रता के झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और सैकड़ों परिवारों के आशियाने उजड़ गए। हादसे में अब तक 132 लोगों की मौत और करीब 570 लोगों के घायल होने की खबर है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

400 किलोमीटर दूर था बोगोटा

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार भूकंप की शुरुआती तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र करीब 115 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, कोलंबियाई जियोलॉजिकल सर्विस ने इसकी प्रारंभिक तीव्रता 6.7 बताई। भूकंप का केंद्र राजधानी बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में सैन होजे डेल पालमार के पास बताया गया है।

घरों से बाहर निकले लोग

तेज झटके महसूस होते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। चोको प्रांत की राजधानी क्विबडो में कई लोग घायल हुए हैं और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। चोको की गवर्नर नुबिया कैरोलिना कॉर्डोबा-क्यूरी के मुताबिक अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

वेनेजुएला और इक्वाडोर तक महसूस हुए झटके

भूकंप के झटके सिर्फ कोलंबिया तक सीमित नहीं रहे। राजधानी बोगोटा के अलावा पड़ोसी देशों वेनेजुएला और इक्वाडोर के कई इलाकों में भी कंपन महसूस की गई। राहत एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों में लोगों तक जरूरी मदद पहुंचाने में जुटी हैं।

भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है कोलंबिया

कोलंबिया दक्षिण अमेरिका के भूकंप प्रभावित देशों में शामिल है। देश कई टेक्टोनिक प्लेटों की सीमाओं और बड़े फॉल्ट सिस्टम के नजदीक स्थित है। एंडियन क्षेत्र, ईस्टर्न कॉर्डिलेरा की पूर्वी तलहटी और प्रशांत तट को विशेष रूप से संवेदनशील माना जाता है।

1979 में आया था 8 तीव्रता का भूकंप

कोलंबिया में इससे पहले भी कई विनाशकारी भूकंप आ चुके हैं। 1979 में टुमाको के पास आए करीब 8 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। मौजूदा भूकंप के बाद भी विशेषज्ञ और एजेंसियां आफ्टरशॉक्स पर नजर बनाए हुए हैं।

जापान में भी आया था 7.1 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर थी। भूकंप ने कुमामोटो के पश्चिमी हिस्से को प्रभावित किया था।

Releated Posts

वडनगर-वाराणसी ‘सेवा यात्रा’ के बाइकर्स से आज संवाद करेंगे पीएम मोदी

गांव-गांव पहुंचा सेवा और जनसंपर्क का संदेश, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से यात्रियों से जानेंगे जमीनी अनुभव नई दिल्ली, हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Sep 24, 2026

दलित कार्यकर्ता के घर भोजन और रविदास मंदिर में पूजा, नितिन नबीन ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

सहारनपुर में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के दौरान संगठन को एकजुट रहने का संदेश, विकास को बनाया प्रमुख…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला

37 वोट से तय होगी एक सीट, भाजपा-एनडीए के सामने सात सीटों का गणित; सपा दो सीटों के…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *