• Home
  • Delhi
  • लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही
Image

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का पूर्ण गायन हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई प्रमुख नेता सदन में मौजूद रहे। पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ के गायन के बाद लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

यह घटनाक्रम ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ से जुड़े देशव्यापी कार्यक्रमों के बीच हुआ है। केंद्र सरकार ने इस वर्ष राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व को विशेष रूप से रेखांकित किया है। आधिकारिक दिशा-निर्देशों के तहत ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण स्वरूप को प्राथमिकता देने और इसके गायन के दौरान सम्मानपूर्वक खड़े रहने का प्रोटोकॉल तय किया गया है।

सदन में राष्ट्रगीत के गायन के दौरान माहौल गंभीर और गरिमापूर्ण रहा। हालांकि इसके बाद राजनीतिक गतिरोध भी बना रहा। विपक्षी सदस्यों की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग को लेकर हंगामा हुआ। इसके बीच लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

गौरतलब है कि ‘वंदे मातरम्’ को भारत के राष्ट्रगीत का दर्जा प्राप्त है और स्वतंत्रता आंदोलन में इस गीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दिसंबर 2025 में संसद में इसके 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा भी हुई थी।

Releated Posts

15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, मेहमानों के लिए 1.30 लाख QR टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

सरकार लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती, हम इन्हें पागलकर देंगे: राहुल गांधी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :कांग्रेस के रचनात्मक राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला, पीएममोदी और अमित शाह…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

FCRA और परिसीमन बिल पर गतिरोध, आखिरी दो दिनों मेंनिकल सकता है रास्ता

नई दिल्ली।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : संसद के मानसून सत्र में अब सिर्फ दो कामकाजी दिन बचे हैं और…

ByByHindustan Mirror News Aug 11, 2026

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, पत्नी डोना भीनिशाने पर

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, पत्नी डोना भीनिशाने परछह महीने से मिल रहे थे धमकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *