• Home
  • Delhi
  • ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात
Image

ब्रिक्स समिट: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए रूसी राष्ट्रपति, ब्रिक्स रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तीन दिवसीय भारत दौरे पर गुरुवार देर रात दिल्ली पहुंचे। वह 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। पालम एयरपोर्ट पर विदेश राज्यमंत्री एवं गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने रूसी राष्ट्रपति की अगवानी की। विदेश मंत्रालय ने पुतिन के भारत आगमन का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक संबंधों को रेखांकित किया।

रूसी राष्ट्रपति के दौरे का मुख्य आकर्षण शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली बैठक है। दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के साथ व्यापार, उद्योग और आर्थिक सहयोग सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। पुतिन भारत और रूस के उद्योग एवं व्यापार मंत्रालयों द्वारा आयोजित इनोप्रोम इंडिया प्रदर्शनी का भी दौरा करेंगे। इससे दोनों देशों के बीच औद्योगिक और कारोबारी सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों को बल मिलने की उम्मीद है।

पुतिन शुक्रवार को ब्रिक्स बिजनेस फोरम के पूर्ण सत्र को भी संबोधित करेंगे। 12 सितंबर से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें सदस्य देशों के नेता राजनीति एवं सुरक्षा, अर्थव्यवस्था एवं वित्त तथा सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों के क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर विचार-विमर्श करेंगे। अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय परिस्थितियों पर भी चर्चा होगी।

वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनफिंग भी सम्मेलन में शामिल होने भारत पहुंचेंगे। सात साल बाद उनकी भारत यात्रा को दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की जिनफिंग के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है। ब्रिक्स सम्मेलन में पुतिन दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और मिस्र समेत कई देशों के नेताओं से भी अलग-अलग मुलाकात करेंगे।

#BRICS #Putin #PMModi #IndiaRussia #BRICSSummit

Releated Posts

अब अग्निवीरों की सेवा छह साल की, 21 लाख तक सेवा निधि मिलेगी !

अतिरिक्त दो साल के कार्यकाल में बढ़ेगी सैलरी, स्थायी नौकरी और पेंशन की गारंटी नहीं; सरकारी भर्ती में…

ByByHindustan Mirror News Nov 4, 2026

दिल्ली-NCR में जहरीली हवा पर अलर्ट, GRAP-1 लागू; प्रदूषण रोकने के लिए बढ़ेंगी पाबंदियां

AQI 244 के पार पहुंचने से बढ़ी चिंता, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण से लेकर वाहनों की जांच…

ByByHindustan Mirror News Oct 21, 2026

कोलकाता भगदड़: छाती पर दबाव, टूटी पसलियां और दम घुटने से गई 19 लोगों की जान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बच्चों समेत छह की मौत दम घुटने से हुई; सिर पर गंभीर चोट…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

फायरिंग के बाद विलेपार्ले स्टेशन के पास बाइक छोड़कर लोकल ट्रेन से भागे आरोपी, मुंबई पुलिस की 15…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *