• Home
  • अलीगढ
  • अलीगढ़ मण्डल में 100 ई-रिक्शा निरूद्ध, 32 का चालान
Image

अलीगढ़ मण्डल में 100 ई-रिक्शा निरूद्ध, 32 का चालान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 2 अप्रैल: 2025:अलीगढ़,

अलीगढ़, 02 अप्रैल 2025: परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा अपंजीकृत और अवैध ई-रिक्शा वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की गई है। सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) वंदना सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान के तहत बुधवार, 02 अप्रैल को अलीगढ़ संभाग के चार जिलों—अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज—में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के प्रवर्तन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान मण्डल में 100 ई-रिक्शा विभिन्न थानों में निरूद्ध किए गए, जबकि 32 ई-रिक्शा वाहनों का चालान किया गया।

वंदना सिंह ने कहा कि यह अभियान सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। अपंजीकृत ई-रिक्शा न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। अभियान के पहले दिन की कार्रवाई में अधिकारियों ने मण्डल के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर चेकिंग की, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में अवैध वाहनों को पकड़ा गया।

परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ई-रिक्शा चालकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों का पंजीकरण कराएं और वैध दस्तावेजों के साथ ही संचालन करें।

Releated Posts

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 6-2-2026

विश्व कैंसर दिवस पर एएमयू में तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम अलीगढ़, 6 फरवरीः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल…

ByByHindustan Mirror News Feb 6, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 3-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू मेडिकल कॉलेज में उन्नत ऑन्कोलॉजी व न्यूक्लियर मेडिसिन सेंटर की स्थापना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Feb 3, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 2-2-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 1. एएमयू में 73वां अली डे समारोह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में अली सोसाइटी के…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

अलीगढ़ महोत्सव-2026 में ज्ञान का महाकुंभ, 7 से 13 फरवरी तक सजेगा भव्य पुस्तक मेला

पुस्तक प्रेमियों के लिए निःशुल्क प्रवेश, साहित्य और संस्कृति का अनूठा संगम हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़, 2 फरवरी 2026राजकीय…

ByByHindustan Mirror News Feb 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top