• Home
  • अलीगढ
  • मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना: जिला उद्योग केंद्र अलीगढ़ में करें आवेदन, बिना ब्याज के मिलेगी 5 लाख तक की सहायता
Image

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना: जिला उद्योग केंद्र अलीगढ़ में करें आवेदन, बिना ब्याज के मिलेगी 5 लाख तक की सहायता

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 6 अप्रैल :2025: अलीगढ़,

अलीगढ़: युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत अब इच्छुक लाभार्थी जिला उद्योग केंद्र, आईटीआई रोड, जिला उद्योग केंद्र में सम्पर्क संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत न्यूनतम आठवीं कक्षा पास और अधिकतम 40 वर्ष आयु तक के युवक-युवतियाँ लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। आवेदनकर्ता योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का लोन बिना ब्याज के प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी भी मान्यता प्राप्त बैंक से संपर्क करना होगा। योजना में सरकार की ओर से ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती है जिससे लाभार्थियों को ऋण पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ता।

आवेदन की प्रक्रिया सरल है। इच्छुक युवा ऑनलाइन पोर्टल https://msme.up.gov.in/ के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं, साथ ही उन्हें आवश्यक दस्तावेजों सहित जिला उद्योग केंद्र में संपर्क करना होगा जहाँ उन्हें योजना से संबंधित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द संपर्क करें और अपना स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर भारत अभियान में योगदान दें।

Releated Posts

शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, बोले— प्रधानमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा हरसंभव प्रयास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संभाली जिम्मेदारी, एनईपी और शिक्षा सुधारों को आगे बढ़ाने…

ByByHindustan Mirror News Jul 26, 2026

यूपी में आरटीओ सेवाएं होंगी पूरी तरह डिजिटल, वाहन ट्रांसफर और रजिस्ट्रेशन अब ‘ऑटो अप्रूव’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :52 फेसलेस सेवाएं चरणबद्ध लागू, ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड होते ही सॉफ्टवेयर करेगा मंजूरी; आरटीओ कार्यालय…

ByByHindustan Mirror News Jul 21, 2026

पर्यटन परियोजनाओं की होगी जमीनी पड़ताल, उपयोगिता के आधार पर ही मिलेगी स्वीकृति: जयवीर सिंह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 18 मंडलों की समीक्षा का अलीगढ़ से आगाज, नवंबर तक लंबित परियोजनाएं पूरी करने…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

अटल आवासीय विद्यालय के छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ प्रदान किया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रवीण योजना’ के अंतर्गत अटल आवासीय विद्यालय में शासन…

ByByHindustan Mirror News Jul 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top