• Home
  • Uncategorized
  • SBSP के कई अल्पसंख्यक नेताओं का इस्तीफा: ओपी राजभर के बयान से मचा सियासी भूचाल
Image

SBSP के कई अल्पसंख्यक नेताओं का इस्तीफा: ओपी राजभर के बयान से मचा सियासी भूचाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 7 अप्रैल: 2025:लखनऊ,

लखनऊ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के कई अल्पसंख्यक नेताओं ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले नेताओं में यासिर कलीम (प्रदेश प्रमुख महासचिव), डॉ. रहीस खान (प्रदेश अध्यक्ष, बुंदेलखंड), जाफर नकवी (प्रभारी मंत्री, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) और जुबेर मलिक (प्रदेश प्रभारी) शामिल हैं।

इन सभी नेताओं ने अपने इस्तीफे में स्पष्ट रूप से लिखा है कि पार्टी प्रमुख ओपी राजभर द्वारा मुस्लिम समाज के खिलाफ दिए गए बयानों से वे बेहद आहत हैं। उनका आरोप है कि पार्टी के भीतर मुसलमानों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है और पार्टी अब सामाजिक सद्भावना की राह से भटक चुकी है।

नेताओं ने यह भी कहा कि वे हमेशा न्याय, समानता और भाईचारे के सिद्धांतों पर काम करते रहे हैं लेकिन हाल की घटनाओं से उन्हें यह महसूस हुआ कि अब इस पार्टी में उनके लिए कोई स्थान नहीं है।

जाफर नकवी ने तो यहां तक कहा कि ओपी राजभर अब अल्पसंख्यक समुदाय के लिए हितकारी नहीं रह गए हैं और उनकी सोच केवल एक वर्ग विशेष तक सीमित हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय को वापस लेने की भी अपील की।

इन इस्तीफों से पार्टी की साख पर असर पड़ना तय है, खासकर 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र जब अल्पसंख्यक मतों की अहम भूमिका होगी।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top