• Home
  • सिद्धार्थनगर
  • सिद्धार्थनगर में विधायक सैय्यदा खातून की गाड़ी से हादसा, दो बाइक सवार घायल
Image

सिद्धार्थनगर में विधायक सैय्यदा खातून की गाड़ी से हादसा, दो बाइक सवार घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 7 अप्रैल: 2025:सिद्धार्थनगर ,

सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थानाक्षेत्र के मसीना मस्जिद के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। विधायक सैय्यदा खातून की फॉर्च्यूनर गाड़ी की टक्कर एक बाइक से हो गई, जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विधायक सैय्यदा खातून किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। तभी रास्ते में उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

वहीं, हादसे के दौरान गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए, जिससे विधायक पूरी तरह सुरक्षित रहीं।

Releated Posts

सिद्धार्थनगर: सड़क हादसे में शिक्षक की पत्नी और बेटे की मौत, शिक्षक व दूसरा बेटा घायल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शुक्रवार 6 जून 2025 सिद्धार्थनगर, 6 जून 2025: जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत…

ByByHindustan Mirror News Jun 6, 2025

अजीबो-गरीब प्रेम कहानी: 5 बच्चों की मां और 4 बच्चों के पिता ने परिवार छोड़ रचाई शादी, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 9 अप्रैल: 2025:सिद्धार्थनगर जिले के एक गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,…

ByByHindustan Mirror News Apr 9, 2025

सिद्धार्थनगर में थाईलैंड की महिला समेत तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 6 अप्रैल : 2025:सिद्धार्थनगर, सिद्धार्थनगर: जिले की शोहरतगढ़ पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की…

ByByHindustan Mirror News Apr 6, 2025

सिद्धार्थनगर: अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी भीषण आग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 2 अप्रैल: 2025:सिद्धार्थनगर, 1000 बीघा फसल जलकर राख, प्रशासन अलर्ट सिद्धार्थनगर जिले के इटवा तहसील…

ByByHindustan Mirror News Apr 2, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top