• Home
  • वाराणसी
  • तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दोनों चालकों की मौत
Image

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, दोनों चालकों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14अप्रैल: 2025,

गोला गांव के पास सड़क हादसा
वाराणसी-आजमगढ़ हाइवे पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। यह हादसा गोला गांव के समीप उस समय हुआ जब तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को सड़क के कट पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई, जिससे दोनों वाहन चालकों को गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी चोलापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान स्कॉर्पियो चालक सुनील गुप्ता (उम्र 35 वर्ष, निवासी चंदापुर) और बाइक सवार नीरज यादव (उम्र 32 वर्ष, निवासी गोला गांव) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरज यादव दो भाइयों में बड़ा था।

Releated Posts

राम मंदिर ‘चंदा चोरी’ प्रदर्शन पर विवाद, राहुल गांधी समेत तीन सांसदों पर वाराणसी में FIR

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : संतों की शिकायत पर केस दर्ज, संसद में हुए प्रतीकात्मक प्रदर्शन से बढ़ा राजनीतिक…

ByByHindustan Mirror News Aug 1, 2026

वाराणसी में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: ₹50 हजार रिश्वत लेते GST की डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : फाइल निस्तारण के बदले मांगी थी घूस, पकड़ते ही भागने की कोशिश वाराणसी। उत्तर…

ByByHindustan Mirror News Jul 16, 2026

मछली वाली तस्वीर पर सफाई-बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, सपा पर भड़के सांसद मनोज तिवारी

वाराणसी में बोले—AI से बनाई गई है तस्वीर, लोगों को गुमराह किया जा रहा वाराणसी। बीजेपी नेता और…

ByByHindustan Mirror News Apr 23, 2026

न सामान चोरी होगा, न गायब… काशी में डिजिटल लॉकर लगाएगी सरकार, निश्चिंत होकर गंगा में लगाएं डुबकी!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ वाराणसी में श्रद्धालुओं को बड़ी राहतउत्तर प्रदेश सरकार ने काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों…

ByByHindustan Mirror News Apr 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *