• Home
  • अलीगढ
  • कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत के बाद मचा हड़कंप, 19 ग्रामीणों को लगे रेबीज के टीके
Image

कुत्ते के काटने से बच्चे की मौत के बाद मचा हड़कंप, 19 ग्रामीणों को लगे रेबीज के टीके

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14अप्रैल: 2025,

छर्रा क्षेत्र के नगला नत्थू गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम की कार्रवाई

अलीगढ़। थाना छर्रा क्षेत्र के गांव नगला नत्थू में कुत्ते के काटने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। लगातार दूसरे दिन गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 19 ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छर्रा भेजकर रेबीज का टीका लगवाया।

शुक्रवार को हुई मासूम की मौत
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की शाम अंशू पुत्र भोजराज (3) की कुत्ते के काटने से मौत हो गई थी। बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गांव का दौरा किया और अन्य घायलों तथा उनके परिजनों से संपर्क किया। टीम ने उन्हें रविवार को वैक्सीन लगवाने की सलाह दी थी।

गांव में जाकर बुलाए गए ग्रामीण
रविवार दोपहर 12 बजे तक जब कोई भी ग्रामीण वैक्सीन लगवाने स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचा, तो स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कुशलपाल सिंह स्वयं गांव पहुंचे और पीड़ित ग्रामीणों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद कुल 19 ग्रामीणों को रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया।

इन ग्रामीणों को लगाया गया टीका
सरस्वती (65), रजनी (27), नंदनी (9), भोजराज (26), शिवानी (7), हिमांशू (11), शोभा (22), प्रेम (30), मयंक (5), वंशिका (4), नरेंद्र (15), जगदीश (13), रोहित (13), दीपांशी (16), नत्थो देवी (60), विशाल (11), राजकुमारी (35), देवी सिंह (70), और रितिक (4) को वैक्सीन दी गई।

ग्रामीणों को दी जा रही जागरूकता
डॉ. कुशलपाल सिंह ने बताया कि गांव में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और जो भी लोग कुत्ते के संपर्क में आए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जा रहा है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी लक्षण या घटना को नजरअंदाज न करें और समय पर उपचार कराएं।

Releated Posts

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी बंद, हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं; दो मरीजों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और स्टाफ की हड़ताल…

ByByHindustan Mirror News Mar 24, 2026

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

संकल्प से सिद्धि तक: 9 वर्षों में बदला उत्तर प्रदेश, सुशासन और विकास का बना नया मॉडल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़, 21 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top